MG Hector Hawk की भारत में एंट्री होने वाली है। कंपनी इसे अगले महीने लॉन्च करने वाली है। यह नई एसयूवी कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसकी टक्कर महिंद्रा XUV 7XO, टाटा सफारी और महिंद्रा XEV 9S जैसी धाकड़ एसयूवी से होगा।
LED DRLs के साथ रेक्टैंगुलर LED हेडलाइट्स
टेस्टिंग के दौरान दिखी एमजी हेक्टर हॉक पूरी तरह कैमोफ्लाज में छिपी हुई थी, लेकिन इसके कई डिजाइन एलिमेंट्स साफ नजर आए। एसयूवी में ऊपर और नीचे LED DRLs के साथ रेक्टैंगुलर LED हेडलाइट्स दी गई हैं। आगे की तरफ बंद (Blanked-off) ग्रिल दी गई है, जिससे पता चलता है कि यह टेस्ट मॉडल एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन था। साइड प्रोफाइल काफी क्लीन है और लेफ्ट-रियर फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें सिंपल डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड LED टेललाइट्स, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर भी मौजूद हैं।
वुलिंग स्टारलाइट 560 जैसा हो सकता है इंटीरियर
एसयूवी का इंटीरियर अभी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका केबिन वुलिंग स्टारलाइट 560 जैसा होगा। इसमें मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड, 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। एसयूवी में 7-सीटर लेआउट और लेदरेट अपहोल्स्ट्री दिए जाने की उम्मीद है।
फीचर्स की बात करें, तो नई हेक्टर हॉक में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 50W वायरलेस फोन चार्जर, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, TPMS, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर के साथ ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
पावरट्रेन ऑप्शन
पावरट्रेन की बात करें, तो एमजी हेक्टर हॉक PHEV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह सेटअप 195hp की पावर और 230Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी का दावा है कि यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड में 125 किलोमीटर तक चल सकेगी। वहीं, एसयूवी के EV वर्जन में 69.2kWh बैटरी पैक और 201hp की फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर (FWD) मिलने की उम्मीद है। यह इलेक्ट्रिक SUV CLTC साइकिल के अनुसार 530 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.