भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका सीरीज होगी। हालांकि अभी इसमें कुछ वक्त बाकी है। इन दोनों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इस बीच आपको जानना चाहिए कि भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी बार कब और कहां टेस्ट सीरीज खेली गई थी और इसका रिजल्ट क्या रहा था। आने वाली सीरीज के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया गया था, जिसे आप नोट भी कर लीजिए।
अब से करीब चार साल पहले खेला गया था भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी टेस्ट मैच
भारत और श्रीलंका बीच आखिरी टेस्ट मैच अब से करीब चार साल पहले खेला गया था। तब श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आई थी। दो मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने पारी और 222 रन से जीता था। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु में खेला गया। इसे टीम इंडिया ने 238 रन से जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इस तरह से दो मैचों की सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ हो गया था। तब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे और श्रीलंका की कप्तानी दमुथ करुणारत्ने कर रहे थे।
तब से लेकर अब तक काफी बदल गई है टीम इंडिया
अब करीब चार साल बाद दोनों टीमें फिर से टेस्ट के लिए आमने सामने आने वाली हैं। हालांकि तब से लेकर अब तक काफी कुछ बदल गया है। उस समय के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तो अब टेस्ट से रिटायर हो गए हैं और उस वक्त कहीं भी नजर ना आने वाले शुभमन गिल अब टीम के कप्तान हैं। श्रीलंका की ओर से अभी तक इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया गया है। जिसके जल्द होने की उम्मीद है।
भारत ने करीब 9 साल पहले खेला था श्रीलंका में जाकर टेस्ट मैच
इस बीच आपको बता दें कि टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंका में जाकर कोई टेस्ट मैच खेल रही है। इससे पहले श्रीलंका में दोनों टीमों का आमना सामना साल 2017 में पल्लेकेले में हुआ था। तब भी भारत ने श्रीलंका को उस मैच में पारी और 171 रन से हराया था। अब जो आगामी सीरीज है, उसका पहला मुकाबला 15 अगस्त को शुरू होगा, जो 19 अगस्त तक चलेगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारी करेगी और एक चार दिन का प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, ताकि वहां के मौसम और कंडीशन के हिसाब से खुद को ढाला जा सके।
यह भी पढ़ें
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नहीं चला है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, फिर भी बना दिया उपकप्तान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.