बुकिंग पेज पर लॉन्च की तारीख 27 अगस्त, 2026 बताई गई है, जो यामाहा द्वारा पहले शेयर किए गए मीडिया इनवाइट से मेल खाती है। बुकिंग पेज पर यह भी बताया गया है कि फाइनल वैरिएंट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा आधिकारिक लॉन्च के बाद ही किया जाएगा। ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी मिलेगी।
बुकिंग पेज पर लॉन्च की तारीख 27 अगस्त, 2026 बताई गई है, जो यामाहा द्वारा पहले शेयर किए गए मीडिया इनवाइट से मेल खाती है। बुकिंग पेज पर यह भी बताया गया है कि फाइनल वैरिएंट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा आधिकारिक लॉन्च के बाद ही किया जाएगा। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी मिलेगी। अगर वे बाइक नहीं खरीदना चाहते तो बुकिंग अमाउंट वापस हो जाएगी। यामाहा इस मोटरसाइकिल की कीमत KTM RC 200, हीरो करिज्मा XMR 210 और बजाज पल्सर RS200 जैसी राइवल के मुकाबले कॉम्पिटिटिव रख पाई तो जल्द सुर्खियां बटोर सकती है।
हालांकि, यामाहा ने आधिकारिक तौर पर मॉडल के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन R2 होने की सबसे ज्यादा संभावना है। यामाहा R2 ट्रेडमार्क पहले ही भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप और फिलीपींस जैसे कई इंटरनेशनल मार्केट में फाइल किया जा चुका है। इंडस्ट्री की रिपोर्टों से यह भी संकेत मिला है कि इस मोटरसाइकिल को खास तौर पर R15 और R3 के बीच के अंतर को पाटने के लिए तैयारी किया जा रहा है।
लेटेस्ट टीजर में मोटरसाइकिल के नाम का भी हल्का सा संकेत भी मिल रहा है। पहली नजर में यामाहा ने बस अपनी जानी-पहचानी “R” ब्रांडिंग के साथ “We R On Our Way” मैसेज का इस्तेमाल किया है। हालांकि, स्टाइलिश लोगो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि राइट हैंड का आकार कुछ ऐसा है जो काफी हद तक अंक “2” जैसा दिखता है।
यामाहा ने आधिकारिक तौर पर नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टीजर में R-सीरीज लोगो और नंबर 2 के बीच का अंतर जानबूझकर धुंधला किया गया लगता है। भारत और कई विदेशी बाजारों में पहले फाइल किए गए R2 ट्रेडमार्क के साथ मिलाकर देखें तो यह अटकलें और मजबूत होती हैं कि आने वाली मोटरसाइकिल का नाम वास्तव में YZF-R2 होगा। अगर ऐसा जानबूझकर किया गया है, तो यह यामाहा के लिए 27 अगस्त के लॉन्च से पहले मॉडल के नाम का सीधे तौर पर खुलासा किए बिना उसका टीजर दिखाने का शानदार आइडिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.