नीदरलैंड ने स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर झावी हर्नांडेज़ को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह 1978 के बाद पहला अवसर है जबकि नीदरलैंड ने किसी विदेशी को अपनी राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह रोनाल्ड कोमैन की जगह लेंगे जिन्होंने विश्व कप के बाद अपना पद छोड़ दिया था।
इसे भी पढ़ें: AIFF को ASEAN Cup और Brazil मैच में टकराव सुलझाने के लिए FIFA के जवाब का इंतजार है
झावी उस स्पेनिश टीम के सदस्य थे जिसने 2010 में विश्व कप फाइनल में नीदरलैंड को हराया था। 46 वर्षीय झावी इससे पहले बार्सिलोना के मुख्य कोच थे लेकिन उन्होंने मई 2024 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नीदरलैंड पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को से हारने के बाद विश्व कप के राउंड ऑफ 32 से बाहर हो गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.