आकिब नबी ने कहा है कि रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय टीम ने उनका चयन होगा। अब मौका मिलने पर वह खुश हैं।
आकिब को बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मौके की थी उम्मीद
जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने कहा है कि 2025-26 रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बाद उन्हें पूरी उम्मीद थी कि भारतीय टीम में उनका चयन होगा। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत रणजी में उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। आकिब ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन उन्होंने 60 विकेट चटकाए। इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर भी नबी गए थे, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 6 विकेट लिए।
बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में सारांश जैन से बातचीत में आकिब नबी ने कहा, ”हां, मुझे उम्मीद थी। लेकिन बतौर क्रिकेटर आपका माइंडसेट ऐसा होना चाहिए कि आपका काम प्रदर्शन करना है। लोग आपको देखेंगे। मैं सोचता ता कि मुझे मौका मिलेगा।। आज या कल, मैं भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगा। क्योंकि आप काफी साल से अच्छा कर रहे हैं। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलता ही है। जब मैं गेंदबाजी करता था तो मेरी भी वही मानसिकता थी, मेरा काम विकेट लेना है और बाकी सब भगवान के हाथ में है।”
उन्होंने आगे कहा, ”मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मुझे टीम में बुलाया जाता है। मेरा परिवार खुश है। ये मेरी उम्मीद से बढ़कर है। आकिब को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। अगर वह डेब्यू करते हैं तो भारत के लिए टेस्ट में खेलने वाले नबी जम्मू और कश्मीर से पहले खिलाड़ी बनेंगे। अनुभवी जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण नबी को श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
29 साल के नबी ने रणजी ट्रॉफी के दो शानदार सीजन के दम पर सीनियर टीम में जगह बनाई है। उन्होंने कुल 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 सीजन के 60 विकेट भी शामिल हैं। इस सीजन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। नबी के अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें श्रीलंका के हालिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम में भी जगह मिली थी। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने श्रीलंका ए के खिलाफ दो चार-दिवसीय मैचों में छह विकेट लिए, जिसमें पहले मैच की पहली पारी में 58 रन देकर 4 विकेट लेना भी शामिल है।
बुमराह फिर हुए चोटिल
वहीं, पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी चोट के कारण बुमराह अभी भी टीम से बाहर हैं। इस प्रमुख तेज गेंदबाज को श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन शर्त यह थी कि उन्हें बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। हालांकि, वे समय पर ठीक नहीं हो पाए। इस नई मुश्किल के कारण बुमराह की टेस्ट क्रिकेट में वापसी और टल गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पीठ में लगी चोट के बाद उनके वर्कलोड को बहुत सावधानी से मैनेज किया गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.