ओडिशा के भुवनेश्वर के बीजू पटनायक एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि महिला को अपने बच्चों के इलाज के लिए तत्काल यात्रा करनी थी। ऐसे में फ्लाइट कैंसिल होने से वह काफी परेशान हो गई और एयरलाइन स्टाफ से सवाल-जवाब करने लगी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर 2 मिनट 25 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहने एक महिला, कन्वेयर बेल्ट पर चढ़कर इंडिगो ऑफिस के स्टाफ डेस्क पर कागज फेंकती हुई नजर आ रही हैं। CISF के जवानों ने जब महिला को समझाकर कन्वेयर बेल्ट से नीचे उतार दिया तब उन्होंने एयरपोर्ट पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस टर्मिनल पर पहुंची और महिला को समझाया-बुझाया
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, महिला की फ्लाइट दोपहर करीब 2 बजे निर्धारित थी। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इसके बाद फ्लाइट को शाम करीब 5 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिलने के बाद महिला काफी तनाव में आ गई। वह एयरपोर्ट परिसर में एयरलाइन और संबंधित कर्मचारियों से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर सवाल करती नजर आई। महिला का कहना था कि उसे घूमने या किसी सामान्य काम के लिए यात्रा नहीं करनी थी, बल्कि उसके बच्चों के इलाज से जुड़ा जरूरी काम था।
महिला ने अपनी परेशानी और नाराजगी जाहिर करते हुए एयरलाइन स्टाफ से पूछा कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उसके लिए क्या व्यवस्था की जा सकती है और वह समय पर अपने गंतव्य तक कैसे पहुंच पाएगी। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्री भी पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। महिला की स्थिति उस समय और भावुक हो गई, क्योंकि उसके मुताबिक बच्चों के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए समय पर पहुंचना जरूरी था। हालांकि, बाद में महिला ने करीब 5 बजे जाने वाली अगली निर्धारित फ्लाइट से यात्रा की।
महिला के खिलाफ FIR दर्ज
घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला के व्यवहार को लेकर उसके खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के कारण इसे रद्द किया गया था।
फ्लाइट कैंसिल होने की घटनाएं यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं, लेकिन जब यात्रा किसी जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट से जुड़ी हो तो स्थिति और तनावपूर्ण हो सकती है। इस मामले में भी महिला ने अपने बच्चों के इलाज की जरूरत को लेकर एयरलाइन स्टाफ के सामने अपनी परेशानी जाहिर की।
वहीं, बता दें कि हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत की खबर मानी जा रही सरकार की नई पहल अब विवाद का कारण बन गई है। सरकार ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि फ्लाइट में कम से कम 60% सीटों का चयन मुफ्त किया जाए। लेकिन इस फैसले के खिलाफ अब देश की बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट एकजुट हो गई।
(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.