आज यानी की 01 जून को हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस का जन्म हुआ था। नरगिस ने तीन दशक से भी लंबे वक्त कर फिल्मी पर्दे और लोगों के दिलों पर राज किया था। नरगिस ने अपनी एक्टिंग का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया था। हालांकि नरगिस कभी भी फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहती थीं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेत्री नरगिस के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 01 जून 1929 को नरगिस दत्त का जन्म हुआ था। उनका असली नाम फातिमा राशिद था। इनके पिता का नाम अब्दुल राशिद था। नरगिस के पिता का नाम मोहनचंद उत्तमचंद त्यागी था, बाद में उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया था। नरगिस की मां जद्दनबाई अपने समय की जानी-मानी तवायफ और हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर थीं। नरगिस के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी डॉक्टर बने, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब नरगिस को फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हुए थे, तो उस समय उनकी उम्र बेहद कम थीं।
इसे भी पढ़ें: Prithviraj Kapoor Death Anniversary: Kapoor Family के वो Legend जिनकी विरासत पर आज भी टिका है Bollywood, जानें अनसुनी बातें
फिल्मी सफर
साल 1935 में फिल्म ‘तलाश-ए-हक’ से बाल कलाकार के रूप में नरगिस ने अभिनय की शुरूआत की थी। इस फिल्म को नरगिस की मां जद्दनबाई ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म क्रेडिट में एक्ट्रेस का नाम बेबी नरगिस रखा गया था।
जब अभिनेत्री सिर्फ 28 साल की थीं, तो उन्होंने अकादमी-पुरस्कार नामांकित फिल्म ‘मदर इंडिया’ में शानदार काम किया था। मदर इंडिया प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। साल 1958 में एक्ट्रेस ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। सुनील दत्त के साथ उनका रिश्ता फिल्म ‘मदर इंडिया’ के सेट पर शुरू हुआ था। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई थी और सुनील दत्त ने अपनी परवाह न करते हुए एक्ट्रेस को बचाया था।
लेडी इन व्हाइट
अभिनेता सुनील दत्त से शादी के बाद नरगिस ने पीक पर करियर को छोड़ दिया था। उन्होंने इस दौरान हाउस वाइफ और तीन बच्चों की मां की जिम्मेदारी निभाई। नरगिस को सफेद साड़ियां पहनने का शौक था, जिस कारण नरगिस को लेडी इन व्हाइट कहा जाता था।
मृत्यु
आखिरी समय में नरगिस को कैंसर का पता चला और उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराया था। लेकिन भारत लौटने के बाद उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और वह कोमा में चली गईं। वहीं 03 मई 1981 को एक्ट्रेस नरगिस ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.