- Hindi News
- Career
- Indian Oil & Haryana Green Energy Project | Germany Hockey World Cup Win
- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. ‘INS निपुण’ नौसेना में कमीशन हुआ
- 31 अगस्त को भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) ‘INS निपुण’ को नौसेना में कमीशन किया।
- ये निस्तार-क्लास का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल है। जो डीप-सी डाइविंग ऑपरेशन और पनडुब्बी/समुद्री बचाव अभियानों में मदद करेगा।
- INS ‘निपुण’ एक खास डाइविंग सपोर्ट और सबमरीन रेस्क्यू वेसल के तौर पर वेस्टर्न नेवल कमांड की मुश्किल अंडरवाटर ऑपरेशन करने की क्षमताओं को काफी बढ़ाएगा।
- इस कमीशनिंग सेरेमनी में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मौजूद रहे।
- हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) विशाखापत्तनम में INS ‘निपुण’ को डिजाइन और निर्मित, किया है।
- इस जहाज में नेविगेशन, प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट और सटीक स्टेशन-कीपिंग के लिए आधुनिक सिस्टम लगे हैं।
- साथ ही इसमें डाइविंग, अंडरवाटर इंटरवेंशन और मेडिकल सपोर्ट के लिए खास सुविधाएं भी मौजूद हैं।
- 8,500 टन का ये जहाज 300 मीटर की गहराई में सैचुरेशन डाइविंग और फंसी हुई पनडुब्बियों से ऑपरेटर को सुरक्षित निकालने जैसे कठिन मिशनों को अंजाम दे सकते हैं।
- ये समुद्र की तेज लहरों और खराब मौसम में स्थिर रह सकता है। जिसके चलते समुद्र के भीतर फंसी पनडुब्बी और नौसेनिकों को आसानी से बाहर निकाल सकता है।

रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2018 में HSL के साथ 2,393 करोड़ रुपए में 2 जहाजों INS निस्तार और INS निपुण का अनुबंध किया था।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
2. जर्मनी लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप जीता
- 30 अगस्त को जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
- जर्मनी ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की है और जर्मनी टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी बार चैंपियन बना है।
- बेल्जियम के वॉवर में रविवार को जर्मनी के लिए मैच का एकमात्र गोल मिशेल स्ट्रूथॉफ ने 44वें मिनट में किया।
- जर्मनी ने 44वें मिनट में काउंटर अटैक पर बढ़त बनाई और चैंपियनशिप पाकिस्तान ने भी 4 बार यह ट्रॉफी जीती है।
- पाकिस्तान के खिताब 1971, 1978, 1982 और 1994 में आए थे। जर्मनी ने 2002, 2006, 2023 और 2026 में खिताब जीता।
- स्पेन की टीम 1998 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी। हालांकि वर्ल्ड कप खिताब जीतने का इंतजार जारी रहा।
- वहीं,अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज जीता।
- भारत ने इस वर्ल्ड कप में 8वां नंबर हासिल किया। भारत का 7वें-8वें स्थान के मुकाबले में भारत और बेल्जियम का मैच 3-3 से ड्रॉ रहा।
- भारत दूसरे राउंड में अर्जेंटीना से 3-5 और नीदरलैंड्स से 1-3 से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था।

जर्मनी की ये लगातार दूसरी जीत है।
3. अंकुर भट्टाचार्जी पहला WTT मेन्स सिंगल्स जीता
- 31 अगस्त को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्जी ने चेकिया में हुए WTT फीडर ओलोमौक टूर्नामेंट में अपना पहला WTT मेन्स सिंगल्स खिताब जीता।
- इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी भारतीय खिलाड़ी आकाश पाल के साथ मेन्स डबल्स का गोल्ड मेडल भी जीता।
- अंकुर ने सिंगल्स फाइनल में स्लोवेनिया के तीसरे टॉप खिलाड़ी डेनी कोजुल को 3-1 से हराया।
- इससे पहले, अंकुर और आकाश पाल ने मेन्स डबल्स फाइनल में हंगरी के कसाबा एंड्रास जांतोसी और पोलैंड के एलन कुल्जिस्की जालेव्स्की को 3-1 से हराया था।
- अंकुर ने 2025 में स्वीडन में हुए यूरोप यूथ स्मैश में फाइनलिस्ट रहे थे, ओलोमौक में अपना पहला WTT खिताब जीता था।
4. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सेमीकॉन 2.0′ योजना की घोषणा की
- 31 अगस्त को केंद्र सरकार ने देश में चिप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपए के बजट वाली ‘सेमीकॉन 2.0’ योजना की घोषणा की।
- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
- इस प्रोजेक्ट को 6 अलग-अलग सेगमेंट में बांटा गया है, जिनमें भारतीय कंपनियां चिप डिजाइन, चिप मैन्यूफैक्चरिंग के लिए जरूरी कैपिटल इक्विपमेंट बनाने वाली यूनिट्स स्थापित करेंगी।
- इसके साथ ही इसमें सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग, चिप असेंबली, पैकेजिंग और टेस्टिंग आदि शामिल हैं।
- सरकार के इस फैसले से देश में सेमीकंडक्टर सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
- सेमीकॉन 2.0 से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए सेमीकंडक्टर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) कोर, चिप, सिस्टम-ऑन-चिप (SOC) और मॉड्यूल को लोकल लेवल पर डेवलप किया जाएगा।
- नोटिफिकेशन के मुताबिक, इसमें कंप्यूट, मेमोरी, आरएफ, पावर, नेटवर्किंग, सेंसर आदि के लिए स्टैंडर्ड आईपी समेत सभी जरूरी फंडामेंटल टेक्नोलॉजी कंपोनेंट्स डेवलप किए जाएंगे।
- भारत में फिलहाल 3 सेमीकंडक्टर, चिप मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट है, जहां प्रोडक्शन जारी है।
- अब आगे आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, चिप मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट बढ़ाए जा सकते हैं।
- ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री मार्केट में लगभग 10 प्रतिशत हो सकती है और उम्मीद है कि भारत ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।
समझौता (AGREEMENT)
5. इंडियन ऑइल ने हरियाणा के साथ कचरे से एनर्जी बनाने का के लिए MoU किया
- 30 अगस्त को ऑइल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ऑइल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (OGEL) ने हरियाणा की चार नगरपालिकाओं के साथ इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए MoU साइन किए हैं।
- इस वेस्ट-टू-क्लीन एनर्जी की रोज की कुल कैपिसिटी 5,000 टन (TPD) होगी और इसमें हरियाणा के हिसार, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम शामिल हैं।
- इस प्रोजेक्ट से लगभग 70–75 TPD कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) और 50 MW ग्रीन एनर्जी बनाई जा सकेगी।
- इसमें सबसे पहले कचरे की छंटाई और रिसाइक्लिंग की जाएगी। इसमें गीले/जैविक कचरे से CBG बनाया जाएगा।
- गैर-रिसाइकिल सूखे कचरे का इस्तेमाल वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में बिजली बनाने के लिए होगा।
- इससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी और शहरों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
- ये पहल सरकार के ‘वेस्ट टू वेल्थ, सर्कुलर इकोनोमी और क्लीन एनर्जी लक्ष्यों से जुड़ी है।
आज का इतिहास
- 1947 में भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
- 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना हुई।
- 1964 में इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
- 1997 में साहित्यकार महाश्वेता देवी और पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया।
—————————–
ये खबर भी पढ़ें..
31 अगस्त के करेंट अफेयर्स:कैदियों को जेल के बाहर जाकर काम करने की छूट मिलेगी, शशिधर जगदीशन HDFC बैंक के CEO का पद छोड़ेंगे

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
