बारिश के मौसम में करौंदा काफी सस्ते दामों पर मिलता है। हालांकि इसके फायदे इतने हैं कि महंगे से महंगे फल और सब्जियां फेल हैं। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने इस बारे में विस्तार से बताया है।
मेटाबॉलिज्म को इंप्रूव करता है
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि करौंदे में फाइटोकेमिकल्स का इतना पोटेंट कॉम्बिनेशन होता है, जो बॉडी के ऐसी पाथवे को एक्टिवेट करता है, जिससे बॉडी फैट स्टोरेज से फैट बर्निंग मोड में आ जाती है। कुल मिलाकर कहें तो ये आपके मेटाबॉलिज्म को इंप्रूव करता है, साथ ही वेट मैनेजमेंट में भी मदद करता है।
खाने के बाद शुगर स्पाइक कम होती है
लीमा महाजन के अनुसार, करौंदे में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स खाने के बाद ब्लड शुगर स्पाइक को कम करने में भी मदद करते हैं। अगर आप खाने के साथ करौंदे की चटनी या सब्जी खाते हैं, तो ब्लड शुगर रिस्पॉन्स हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
लिवर और गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं करौंदे
करौंदे में मौजूद फाइटोकेमिकल्स लिवर के बढ़े हुए एंजाइम्स को कम करने में मदद करते हैं, जिससे ओवरऑल लिवर हेल्दी तरीके से काम करता है। इसके अलावा ये गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। करौंदे में पेक्टिन और सॉल्यूबल फाइबर मौजूद होता है, जो आँतों को सपोर्ट करता है, साथ ही मल को नर्म बनाने और कब्ज की समस्या कम करने में भी काफी सहायक है।
हार्ट हेल्थ का रखते हैं ध्यान
न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार करौंदा आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें पेक्टिन भी होता है, जो ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
हेल्दी एजिंग में सपोर्ट मिलता है
करौंदे में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंथोसायनिन्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज को कम करते हैं, जिससे त्वचा लंबे समय तक हेल्दी और जवां दिख सकती है।
विटामिन सी और आयरन का अच्छा सोर्स है
न्यूट्रीशनिस्ट लीमा बताती हैं कि हर 100 ग्राम करौंदे में 3 mg आयरन मिल जाता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन के बेहतर अवशोषण में भी मदद करता है।
करौंदे का सेवन कैसे करें?
करौंदे काफी खट्टे होते हैं, इसलिए इन्हें ऐसे ही खाना मुश्किल होता है। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि आप इसकी चटनी बनाकर तैयार कर सकते हैं। करौंदे के साथ प्याज, लहसुन की कलियां, जीरा, काला नमक, हरी मिर्च और भिगोकर रखा हुआ साबुत धनिया मिलाकर मिक्सर में पीस लें। बहुत ही चटपटी और टेस्टी चटनी बनकर तैयार होती है। खाने के साथ आप दो चम्मच ये चटनी खा सकते हैं।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.