पेट स्वस्थ रहता है तो दिल-दिमाग भी खुश रहते हैं और मन भी शांत रहता है। अगर पेट खराब हो तो लगता है पूरे शरीर ने काम करना बंद कर दिया है। पेट के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जो बिल्कुल जहर हैं अगर आप खाते हैं तो आज ही छोड़ दें।
ये 5 चीजें पेट के लिए हैं खतरा
1. फ्लेवर्ड ओटमील पैकेट
ओट्स के बारे में आपने सुना होगा कि वह फाइबर और प्रोटीन से युक्त होता है और बाजार में कई तरह के ओट्स मिलते हैं। साधारण ओट्स तो सही होते हैं लेकिन फ्लेवर्ड ओट्स बिल्कुल न खाएं। फ्लेवर्ड ओट्स को होल ग्रेन यानी साबुत अनाज से बना बताया जाता है, लेकिन इनमें काफी मात्रा में चीनी होती है, जो नुकसान करती हैं।
2. जूस और शुगरी ड्रिंक्स
पैकेट वाले फ्रूट जूस और शुगरी कोल्ड ड्रिंक्स हम कभी-कभी पी लेते हैं लेकिन ये सब भी पेट के लिए नुकसानदायक होती हैं। हमें लगता है कि हम फ्रूट जूस पी रहे हैं, जो शरीर को फायदा करेगा लेकिन असल में आप चीनी पी रहे होते हैं। पैकेट जूस और ड्रिंक्स को पीने से आंतों के बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, सूजन की समस्या हो सकती है और पेट फूलने की समस्या भी बनी रहती है।
3. प्रोसेस्ड स्नैक्स और मीट
अगर आप प्रोसेस्ड स्नैक्स और मीट खाते हैं, तो सावधान हो जाइये। प्रोसेस्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड मीट में अक्सर ज्यादा नमक, चीनी, फैन और कई तरह के एडिटिव्स होते हैं। ये ना सिर्फ आपकी गट हेल्थ के लिए बुरे होते हैं बल्कि शरीर में ब्लड शुगर को भी बढ़ाते हैं। इन्हें खाने से पेट में सूजन, गैस, पेट फूलना और पाचन से जुड़ी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।
4. रिफाइंड व्हाइट फ्लोर
रिफाइंड व्हाइट फ्लोर यानी मैदा बनाने के दौरान गेहूं की ऊपरी परत और फाइबर का बड़ा हिस्सा हटा दिया जाता है। इसलिए मैदे से बनी चीजों में फाइबर कम होता है और फैट ज्यादा। हेल्दी गट के लिए मैदे की जगह साबुत गेहूं का आटा और दूसरे फाइबर से भरपूर अनाज खा सकते हैं।
5. डीप फ्राइड फूड्स
हमें लगता है कि तला-भुना खाने से क्या ही हो जाएगा लेकिन ये फूड्स आपके पेट के लिए खराब होते हैं। डीप फ्राई करने पर इनमें इतना तेल होता है कि इन्हें खाने से आपकी आंतों तक चिकनाई पहुंचती है, जिसे पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में आंतों में सूजन और ऐंठन की समस्या होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.