प्रोटीन सोर्स के लिए काफी सारे लोग डेयरी प्रोडक्ट पर निर्भर होते हैं। हर रोज दूध पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दूध की भी कई वैराइटी होती है। इन 7 तरह के दूध में से सबसे ज्यादा किसमे प्रोटीन की मात्रा होती है, जानें…
भेड़ का दूध
सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है, भेड़ के दूध में बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। 100 मिली दूध में करीब 5-6 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। यहीं नहीं प्रोटीन के साथ भेड़ के दूध में फैट और दूसरे न्यूट्रिएंट्स भी ज्यादा होते हैं और ये ज्यादा क्रीमी और रिच टेस्ट का होता है। इसीलिए भेड़ के दूध का इस्तेमाल योगर्ट और चीज बनाने में ज्यादा किया जाता है।
भैंस का दूध
भैंस का दूध इंडिया में कॉमन है और ये साधारण डेयरी में आराम से मिल जाता है। भैंस के दूध में फैट कंटेंट ज्यादा होता है और ये गाढ़ा, क्रीमी टेक्सचर का होता है। इसीलिए भैंस के दूध का इस्तेमाल ज्यादातर खोवा, पनीर, घी, दही बनाने में ज्यादा किया जाता है। वहीं 100 मिली दूध में करीब 3.7 से 4.5 ग्राम प्रोटीन होता है।
गाय का दूध
गाय के दूध को पीने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन प्रोटीन के मामले में ये काफी पीछे है और गाय की प्रजाति पर भी दूध में प्रोटीन की मात्रा निर्भर करती है। हालांकि 100 मिली दूध में 3.2 से 3.5 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है और ये सबसे सरल प्रोटीन का सोर्स है जो आसानी से मिल जाता है।
बकरी का दूध
बकरी के दूध में काउ मिल्क जितना ही प्रोटीन होता है। मतलब तीन से साढ़े तीन ग्राम प्रोटीन सौ मिली में मिल जाता है। इसके साथ ही बकरी के दूध में कैल्शिमय और दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं।
ऊंट का दूध
ऊंटनी का दूध वैसे तो आमतौर पर इंडिया में नहीं पिया जाता लेकिन नॉर्थ अफ्रीका, एशिया और मिडिल ईस्ट में कॉमन है और सदियों से पिया जा रहा। ऊंटनी के दूध की खासियत केवल प्रोटीन नहीं बल्कि दूसरे जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। ये दूध भैंस के दूध से कम क्रीमी और हल्का सा नमकीन स्वाद वाला होता है। इसके दूध में 3-3.5 ग्राम प्रोटीन सौ मिली में होता है।
सोया मिल्क
जो लोग प्लांट बेस्ट प्रोटीन लेना पसंद करते हैं और सोया मिल्क को बेस्ट मानते हैं उन्हें बता दें कि सोया मिल्क के 100 मिली मात्रा में 3-4 ग्राम प्रोटीन ही होता है। जो किसी भी डेयरी मिल्क जितना ही है। हालांकि सोया मिल्क में सभी 9 अमीनो एसिड्स होते हैं जो इसे प्लांट बेस्ड प्रोटीन का अच्छा सोर्स बनाते हैं। जो लोग डेयरी प्रोडक्ट को अवॉएड करते हैं और प्रोटीन इनटेक पूरा करना चाहते हैं उनके लिए सोया मिल्क बाकी प्लांट बेस्ड मिल्क से अच्छा है।
बादाम मिल्क
बादाम का नाम सुनते ही हर किसी को लगता है कि ये सबसे ज्यादा हेल्दी होगा लेकिन प्रोटीन के मामले में ये सबसे पीछे है। और, अगर ये बादाम मिल्क पैकेट वाला है तो इसमे मात्र 0.5 से 1 ग्राम प्रोटीन ही 100 मिली में होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.