कंपनी के अनुसार, यह पहल उपभोक्ताओं की बढ़ती डिजिटल खरीदारी की पसंद को ध्यान में रखकर की गई है और इससे पारंपरिक शोरूम नेटवर्क के साथ ई-कॉमर्स माध्यम से भी प्रीमियम मोटरसाइकिलों की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ की एक्स-शोरूम कीमत 2,09,950 रुपए है।
मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS, कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक्स और 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो 350 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है। जावा येज्दी मोटरसाइकल्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, “येज्दी रोडस्टर अपनी स्टाइलिंग और इंजीनियरिंग के कारण राइडर्स के बीच लोकप्रिय रही है। रेड वुल्फ ने इसे एक अलग अंदाज दिया है। अमेजन.इन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता से यह बाइक देश के कई शहरों में अधिक राइडर्स तक पहुंच सकेगी। ऑनलाइन मौजूदगी आज ग्राहकों के लिए बाइक की खोज और ओनरशिप शुरू करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है।”
कंपनी के अनुसार, यह पहल उपभोक्ताओं की बढ़ती डिजिटल खरीदारी की पसंद को ध्यान में रखकर की गई है और इससे पारंपरिक शोरूम नेटवर्क के साथ ई-कॉमर्स माध्यम से भी प्रीमियम मोटरसाइकिलों की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ की एक्स-शोरूम कीमत 2,09,950 रुपए है। बाइक अधिकृत डीलरशिप के अलावा अमेजन.इन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदी जा सकती है।
ऑनलाइन खरीदारी की प्रक्रिया
> ग्राहक अमेजन.इन या फ्लिपकार्ट पर एक्स-शोरूम बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करेंगे।
> अधिकृत स्थानीय डीलर ऑर्डर की पुष्टि करेगा और बाकी ऑनरोड पेमेंट की जानकारी देगा।
> रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की प्रोसेस डीलरशिप पर पूरी होगी।
> इसके बाद बाइक की अंतिम डिलीवरी की जाएगी।
> एक्सेसरीज और अतिरिक्त सामान डीलरशिप से खरीदे जा सकेंगे।
ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम
जावा येज्दी मोटरसाइकल्स अपने ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को व्यापक आफ्टर-सेल्स और ओनरशिप सुविधाएं भी देती है।
> 4 साल/50,000 किलोमीटर की मानक वारंटी
> 6 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन
> 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस
> 5 साल तक का एएमसी, देशव्यापी कवरेज के साथ
> देशभर में 450 से अधिक बिक्री और सर्विस टचपॉइंट्स
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.