भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां 23 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के 3 मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि, इस बार हरारे के मैदान पर फैंस को उनसे एक तूफानी पारी देखने को मिल सकती है, क्योंकि इसी मैदान पर खेले गए अपने पिछले मैच में वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की शानदार और ऐतिहासिक पारी खेली थी।
ICC U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने खेली थी शानदार पारी
जिम्बाब्वे में इसी साल ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 खेला गया था। इस वर्ल्ड कप का फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव ने बेहद विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। उन्होंने महज 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत 175 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा। हालांकि, आने वाली नई सीरीज का फॉर्मेट और टीम दोनों अलग हैं। ऐसे में वैभव के लिए इस बार फिर से वैसी ही आक्रामक पारी खेलना आसान नहीं होगा, क्योंकि जिम्बाब्वे के पास अनुभवी गेंदबाजों की फौज है जो उनके सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
जिम्बाब्वे में अब तक 7 मैच खेल चुके हैं वैभव
जिम्बाब्वे में अब तक वैभव सूर्यवंशी 7 मैच खेल चुके हैं। ये सभी मुकाबले उन्होंने ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खेले थे। इन मैचों की 7 पारियों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 62.71 की औसत से कुल 439 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के निकले थे। इन आंकड़ों से साफ है कि जिम्बाब्वे की पिच और परिस्थितियां उनके लिए नई नहीं हैं और उन्हें वहां खेलने का अच्छा अनुभव है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आगामी जिम्बाब्वे सीरीज में अपने इस अनुभव का कितना फायदा उठा पाते हैं।
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड से हारकर टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान, टॉप की कुर्सी खतरे में पड़ी
ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की हुई वापसी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.