डिलीवरी के वक्त महिलाएं जरूरी सामान बैग में रखती हैं लेकिन कुछ सामान घर पर छोड़ना भूल जाती हैं। डॉक्टर ने ऐसे ही 5 चीजों के बारे में बताया है जिन्हें अस्पताल में ट्रीटमेंट के वक्त भूलकर भी नहीं लाना चाहिए, जानें क्या हैं वो 5 चीजें….
हैवी ज्वैलरी
अस्पताल में आप नॉर्मल डिलीवरी के लिए जा रहीं या फिर सिजेरियन के लिए, दोनों ही कंडीशन में ज्वैलरी को घर में ही उतारकर जाएं। चूड़ी, कंगन, चेन, नेकलेस, ईयररिंग्स, अंगूठी, पायल इन सबको हमेशा घर पर ही उतार कर जाएं। खासतौर पर जब ये सोने-चांदी के हों तो इनके खोने का डर होता है। वहीं ऑपरेशन थियेटर में इन मेटल्स की वजह से मरीज को परेशान भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर का कहना है कि ज्वैलरी को हमेशा घर में ही उतारकर अस्पताल जाना चाहिए।
नेल पॉलिश और जेल नेल्स
डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही हैं तो हाथों से नेलपॉलिश की मोटी लेयर को छुड़ाकर जाएं और अगर नेल आर्ट, जेल नेल्स लगवा रखे हैं तो उन्हें जरूर से उतारकर ही अस्पताल में जाएं। इमरजेंसी में और रेगुलर चेकअप में मरीज की पल्स जरूर चेक की जाती है। ऐसे में लंबे नेल्स और उन पर लगी मोटी नेलपॉलिश की लेयर सही पल्स रेट को नहीं गिनने देती। इसलिए डॉक्टर हमेशा नाखून और उंगलियों को साफ-सुथरा और बगैर नेलपॉलिश का रखने की सलाह देते हैं।
हैवी मेकअप
जब भी डिलीवरी के लिए या फिर किसी भी ट्रीटमेंट जिसमे ऑपरेशन वगैरह शामिल हो, अस्पताल जाएं तो मेकअप करके नहीं जाना चाहिए। मेकअप की लेयर स्किन के ओरिजनल कलर को छिपा देती है और डॉक्टर हमेशा ओरिजनल स्किन देखते हैं। इसलिए हैवी मेकअप को अस्पताल में नहीं करना चाहिए।
कॉन्टेक्ट लेंस
इमरजेंसी में सर्जरी के लिए कॉन्टेक्ट लेंस को रिमूव करना होता है। वहीं नॉर्मल डिलीवरी के दौरान भी कॉन्टेक्ट लेंस को यूज ना करें क्योंकि दर्द से कई बार आंसू निकलते हैं। अगर आप लेंस लगाती हैं तो जब अस्पताल जा रही हों डिलीवरी के लिए तो चश्मा लगाकर जाएं। जिससे किसी भी तरह की आंखों से जुड़ी परेशानी ना हो।
कोई भी महंगे कीमती सामान
डिलीवरी के लिए बैग पैक कर रही हैं तो केवल वहीं सामान बैग में रखें जिनकी जरूरत हो और वो भी बिल्कुल साधारण किस्म के। किसी भी तरह के कीमती सामान को अस्पताल भूलकर भी ना लाएं। जिससे पूरा फोकस केवल ट्रीटमेंट और मरीज पर हो, ना कि आपके कीमती सामान पर।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.