अगर आपको ऐसी जगहें पसंद हैं, जहां चारों तरफ खिले हुए रंग-बिरंगे फूल और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलें, तो उत्तराखंड आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों के बीचो-बीच फूलों की घाटी यानी वैली ऑफ फ्लावर्स का बसेरा है। वेली ऑफ फ्लॉवर नेशनल पार्क (Valley of Flowers National Park) एक विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट है। यह खूबसूरत जगह समुद्र तल से करीब 3,600 मीटर की ऊंचाई पर फैली यह घाटी सैकड़ों प्रजाति के रंग-बिरंगे अल्पाइन फूलों और प्राकृतिक सुंदरता से खिल उठती है। अगर, आपको फूलों से भरपूर वैली ऑफ फ्लावर्स देखना है तो चलिए जानते हैं किस मौसम में यहां जाना चाहिए?
फूलों की घाटी घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?
फूलों की घाटी में घूमने का सबसे अच्छा समय जून, जुलाई और अगस्त का महीना माना जाता है। क्योंकि इस दौरान यह घाटी फूलों से ढकी होती है। मानसून की बारिश से 500 से अधिक प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल पूरी तरह खिल जाते हैं और पूरी घाटी एक खूबसूरत चादर की तरह नजर आती है।
कैसी होती है महीने के अनुसार स्थिति?
- जून: बता दें, फूलों की घाटी 1 जून को ट्रैवलर्स के लिए खुलती है। इस समय बर्फ पिघल रही होती है, और मॉनसून का मौसम आने लगता है जिससे हरियाली छाने लगती है और फूल धीरे ढेरी खिलने हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान बहुत ज़्यादा फूल नहीं होते हैं, बस कली निकलने की शुरुआत होती है।
- जुलाई: जुलाई के मध्यांतर तक आते आते फूलों का खिलना शुरू हो जाता है और घाटी हरी-भरा और रंगीन रूप लेने लगती है।
- अगस्त: अगस्त के पहले दो तीन हफ्ते में फूलों के खिलने का समय अपने चरम पर होता है। चारों तरफ छाती तक ऊंचे फूल और कालीन जैसा नजारा दिखता है।
ध्यान रखने योग्य बातें:
अगर आप फूलों की घाटी देखना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान मॉनसून की वजह से रास्ते में भूस्खलन का जोखिम रहता है। छोटे बच्चे हैं तो यहां जाना अवॉयड करें। यह राष्ट्रीय उद्यान आमतौर पर 1 जून से 31 अक्टूबर तक ही खुला रहता है
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.