Kids Health Precautions During Rainy Season: बारिश के दिनों में ह्यूटिडी बढ़ती है और चारों तरफ बैक्टीरिया और जर्म्स फैले रहते हैं। इन सबका अटैक बच्चों पर सबसे पहले होता है क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोरी होती है। बच्चों को बारिश में बीमार होने से बचाना है तो ये 7 बातों का रखें ध्यान।
पानी अच्छी तरह से फिल्टर हो
बच्चों को पानी पिलाना है तो हमेशा उबालकर और फिल्टर करके ही पिलाएं। बचचे के स्कूल के लिए साफ बोतल में पानी भरकर दें और उसे नल के पानी को पीने से मना करें। टैप वाटर बच्चे को संक्रमित कर सकता है। भले ही पानी साफ दिख रहा लेकिन इसमे जर्म्स होते हैं। ऑरओ फिल्टर वाटर या फिर उबले पानी को ही बच्चे को पिलाएं।
बारिश में कपड़े कैसे हों
बारिश के दिनों बच्चों को घर में और बाहर जाते वक्त पूरे बाजू और पैर को ढंकने वाले कपड़े पहनाएं। साफ-सुथरे कॉटन, लिनेन जैसे हल्के फैब्रिक जो पसीने को सोख लें, उसे ही पहनाएं। बारिश के दिनों में मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है। जो बच्चे को काटकर उन्हें डेंगू-मलेरिया का शिकार बना सकते हैं।
मच्छरों पर कंट्रोल जरूरी है
बच्चों को बारिश में बीमार होने से बचाना है तो घर के आसपास सफाई रखें, जिससे मच्छर ना पनपें। घर में कूलर या गमले में पुराना पानी जमा ना होने दें। साथ ही बच्चों को मच्छरदानी में लिटाएं।
बच्चों की वैक्सीन पूरी करवाएं
छोटे बच्चे जिन्हें वैक्सीन लगनी है उन्हें जरूर कंप्लीट करवाएं। जिससे बच्चा हेपेटाइटिटस ए, फ्लू, टाइफॉइड से बच सके।
सफाई है जरूरी
बच्चे जब खेलकर घर वापस आएं तो उनके हाथ-पैर की सफाई पर खास ध्यान दें। स्कूल से आने के बाद भी हाथ जरूर धुलवाएं। बच्चों की पानी की बोतल वगैरह को अच्छी तरह से साफ रखें। छोटे बच्चों की बोतल को स्टियरलाइज करें। साथ ही खिलौने वगैरह भी हमेशा क्लीन रखें। बच्चों की पानी की बोतल इन संक्रमण को फैलाने का बड़ा कारण होती है क्योंकि इसमे खास तरह के घुमावदार ढक्कन लगे होते हैं। जिनमे कई बार फंगस लगे होते हैं जो नजर ही नहीं आते। इसलिए सिंपल प्लेन डिजाइन की पानी की बोतल दें और फैंसी बोतलों से बच्चों को दूर रखें। जिन चीजों की सफाई आसानी से हो जाए उन्हें ज्यादा यूज करने पर फोकस करें।
नींद है जरूरी
बढ़ते बच्चे जो घर से बाहर स्कूल जाते हैं, खेलते हैं उनकी नींद पूरी करवाएं। कम से कम 9 से 12 घंटे की नींद जरूरी है।
बच्चों को खिलाएं हेल्दी फूड
बच्चों के खाने में विटामिन सी रिच फूड शामिल करें, जिससे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ें और इम्यूनिटी मजबूत हो। हल्दी, अदरक और शहद बच्चों की डेली डाइट में शामिल करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.