- कॉपी लिंक
हल्दिया पेट्रोकेमिल्स में जहां आग लगी, वहां पास से रेलवे लाइन गुजरी है। रेल यातायात पर आग का असर पड़ा।
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2:45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर आ गए। घटना में 15 लोग झुलस गए।
पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ितों को हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में एडमिट कराया गया। 5 को तमलुक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। आग बुझाने में 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटी हुई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आग सबसे पहले हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्था पाइपलाइन में दिखी। कुछ ही देर में आग आसपास के रिहायशी इलाके तक फैल गई। पास ही रेलवे लाइन गुजरी है, आग के कारण रेल यातायात भी रोका गया है।
आग की 3 तस्वीरें…

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्ता सप्लाई करने पाइपलाइन में सोमवार रात लगी।

पाइपलाइन के पास से रेलवे लाइन गुजरी है। आग के कारण रेलवे ट्रैफिक रोका गया है।

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में लगी आग से उठने वाले धुआं दूर से देखा जा सकता है।
आग लगने की वजह पता नहीं
पुलिस के मुताबिक पाइपलाइन में आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। पूरा इलाका कवर किया गया है। आग के कारण घटनास्थल के पास रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन के इक्विपमेंट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
घटना पर हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स ने बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा- हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है और कंपनी प्रभावित लोगों व प्रशासन को हरसंभव सहयोग दे रही है।
कंपनी के अनुसार, शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि यह घटना प्लांस के पास नैफ्था की चोरी वाले स्थान के आसपास हुई हो सकती है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।
कंपनी बोली- नैफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन
कंपनी ने कहा कि नैफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है। कंपनी पहले भी स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम प्रोडक्ट के बिना अथॉरिटी इस्तेमाल या छेड़छाड़ से होने वाले गंभीर खतरे को लेकर चेतावनी जारी करती रही है।
ग्राफिक 1: नेफ्था क्या है?
नेफ्था (Naphtha) क्या है?
- नेफ्था पेट्रोलियम (कच्चे तेल) से रिफाइनिंग के दौरान प्राप्त होने वाला हल्का तरल हाइड्रोकार्बन मिश्रण है।
- इसका रंग आमतौर पर रंगहीन या हल्का पीला होता है।
- यह पेट्रोल जैसी तेज गंध वाला अत्यधिक ज्वलनशील तरल है।
- इसे पेट्रोकेमिकल उद्योग की सबसे महत्वपूर्ण कच्ची सामग्रियों में गिना जाता है।

……………….
आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें: इनमें स्टूडेंट्स ज्यादा, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा; 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 22 जून को दोपहर 1:30 बजे एक इमारत में आग लगी थी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो हुई। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष रहे। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स थे। आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
