- Hindi News
- National
- West Bengal CJP Worker Father Murder Case | School Infrastructure Controversy
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल में CJP कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की हमले में लगी गंभीर सिर की चोटों से 15 अगस्त को मौत हो गई।
CJP के मुताबिक, हफीज 13 अगस्त को अपने गांव के करिसुंडा इलाके के सरकारी स्कूल में राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति देखी थी। इसके बाद उसी शाम हथियारबंद लोगों ने उनके निजी घर में जबरन प्रवेश किया।
CJP का कहना है कि हमलावरों ने उनसे स्कूल की खराब स्थिति दिखाने के लिए माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। उनसे यह भी कहने को कहा गया कि उन्होंने यह काम बाहरी प्रभाव में किया था। हफीज के इनकार करने पर उनके परिवार पर हमला किया गया। इसमें हफीज की गर्दन और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई।
कॉकरोच नता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि पार्टी अब्दुल और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। CJP की टीम पश्चिम बंगाल जाएगी और परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी।
खबर अपडेट हो रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
