Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार और डायरेक्टर- कोरियोग्राफर अहमद खान की सुपरहिट जोड़ी लगभग दो दशक बाद एक बार फिर साथ आई है। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए, यह दिग्गज जोड़ी फ्रेंचाइजी के आइकॉनिक म्यूजिक और गानों को नए अंदाज में रीक्रिएट कर रही है, जो दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन गई है। अब फैंस को तो बन फिल्म रिलीज का इंतजार है।
अक्षय कुमार और अहमद खान का एक बार फिर से रीयूनियन बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वेलकम’ के यादगार टाइटल ट्रैक की कोरियोग्राफी करने वाले अहमद खान, अब ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्देशक के रूप में वापस लौटे हैं। अक्षय कुमार के साथ बतौर निर्देशक यह उनका पहला सहयोग है, जो इस फ्रेंचाइजी को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार है।
फिल्म के मेकर्स ने पुरानी यादों को ताजा करने के लिए ‘वेलकम’ के सबसे लोकप्रिय म्यूजिकल एलिमेंट्स को वापस पेश किया है। इसमें मशहूर टाइटल ट्रैक और सुपरहिट गाना ‘ऊचा लंबा कद’ शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि ओरिजिनल गानों के औरे को बरकरार रखते हुए उन्हें आधुनिक और बड़े स्केल पर रीक्रिएट किया गया है। ताकि अपनी नई पीढ़ी और पुराने फैंस दोनों इससे जुड़ सकें।
सितारों से सजी है ‘वेलकम टू द जंगल’
हाल ही में रिलीज हुआ ‘ऊचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी की केमिस्ट्री और कैटरीना कैफ को दिए गए खास ट्रिब्यूट ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार, पुरानी यादों का यह ताजा समावेश फिल्म की मार्केटिंग का एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो रहा है। फिल्म सिर्फ एक कॉमेडी नहीं, बल्कि सितारों का एक बड़ा जमावड़ा है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.