- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (4 To 10 May 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
4 से 10 मई के बीच मेष राशि वालों को बिजनेस में तरक्की के अवसर मिलेंगे और नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। वृष राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों की आय बेहतर होगी। कर्क राशि वालों को करियर से जुड़ी खुशखबरी और नौकरी बदलने का ऑफर मिल सकता है। कन्या राशि वालों की बिजनेस यात्रा फायदेमंद रहेगी।
तुला राशि वालों के प्रॉपर्टी या लेनदेन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को राजनीतिक व्यक्ति की मदद मिल सकती है। धनु राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन और लाभदायक यात्रा के योग हैं। मकर राशि वालों के लिए बिजनेस पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। मीन राशि वालों को खास प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। इनके अलावा सिंह और कुंभ राशि वालों को नौकरी, खर्च, विवाद और सेहत में सावधानी रखनी होगी।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे मुकाबला करने की क्षमता भी देगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों या संबंधियों से मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और विशेष मुद्दों पर बातचीत भी होगी। नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंद्वियों में आपके प्रति जलन की भावना आ सकती है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सावधानी रखें और दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। आर्थिक निवेश से जुड़े काम बहुत सावधानी से करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए फैसले बेहतरीन साबित होंगे और तरक्की के अवसर मिलेंगे। अगर पार्टनरशिप या अपना कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना है, तो समय अच्छा है। नौकरी में इस बात का ध्यान रखें कि किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता के कारण घर के कामों में आपका सहयोग आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताहांत में आलस और थकान हावी हो सकते हैं। तनाव वाली परिस्थितियों से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियां मन मुताबिक परिणाम देने वाली हैं। अपनी काम करने की शैली और व्यवस्था में उचित बदलाव लाने का प्रयास करें। इससे पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं आपकी सकारात्मक और संतुलित कार्यप्रणाली से काफी हद तक सुलझ जाएंगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही की वजह से लेनदेन करते समय नुकसान हो सकता है। इसका कारण एकाग्रता में कमी होना ही रहेगा। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें। दूसरों के मामलों में ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने कामों पर फोकस रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी काम को बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में भी परेशानी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने डिपार्टमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से कार्यभार बढ़ेगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आप पर बना रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में कभी-कभी अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं की वजह से पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ कामों में सफलता पाने के लिए रणनीति से काम करना होगा। सफलता पाने के लिए थोड़ा व्यवहारिक और अपने हित में सोचना भी जरूरी है। सिर्फ यह ध्यान रखें कि किसी दूसरे का नुकसान न हो। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां देंगे। इन संबंधों का सही लाभ उठाना सीखें। नेगेटिव- कुछ लोग आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। इसलिए बिना सोचे-समझे किसी बात पर विश्वास न करें, क्योंकि उनकी वजह से आपकी मान-हानि की आशंका है। यह समय पिछली कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का है। घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों की सलाह पर जरूर अमल करें।
व्यवसाय- बिजनेस में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव आए, तो घबराने के बजाय अपने काम की कमियों में सुधार लाएं। घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का समाधान निकालने में मदद करेगा। आय की स्थिति बेहतर होगी। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान की वजह से गले में किसी तरह का इंफेक्शन महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- सौभाग्यदायक सप्ताह है। घर या करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और मजबूत करने में लगा रहेगा और इससे जुड़ी कुछ योजनाएं भी बनेंगी। नेगेटिव- सरकारी कामों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अपने व्यक्तिगत कामों पर ही ध्यान दें। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। कुछ कामों में अनचाहे कारणों से रुकावट आ सकती है। किसी गलत व्यक्ति की वजह से अपयश मिलने की भी आशंका है।
व्यवसाय- कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। अपने काम को गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देना कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाए रखेगा। साथ ही बिजनेस गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। नौकरी में बदलाव से जुड़ा कोई ऑफर मिल सकता है। लव- सामान्य तौर पर दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आपसी सामंजस्य भी भरपूर रहेगा। विपरीत लिंग के मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- यूरिन इंफेक्शन या सूजन की समस्या परेशान कर सकती है। उचित इलाज लेने की जरूरत है। साथ ही दिनचर्या व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति यह संकेत दे रही है कि अपने बारे में सोचें और अपने लिए काम करें। आपके सचेत और व्यवस्थित रहने से विरोधियों की गतिविधियां निष्फल रहेंगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपको मानसिक रूप से बहुत सुकून देगी। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपके लिए मान-हानि का कारण बन सकता है। इसलिए समय के अनुसार ही अपनी प्रतिक्रिया दें। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लगाएं। कानूनी नियमों का उल्लंघन करना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी नई गतिविधि को शुरू करना उचित नहीं है। अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें। नौकरीपेशा लोग बॉस या उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। इसके लिए अपने काम पर और ज्यादा फोकस करना होगा। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। लेकिन घर के कामों में आपका सहयोग पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- सुखद सप्ताह है। किसी भी परेशानी को आसानी से दूर करने में सफल रहेंगे। स्थान परिवर्तन से जुड़ी किसी योजना पर विचार-विमर्श हो सकता है या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मसला हल होने की अच्छी संभावना है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह पर अमल करना आपको नया रास्ता दिखा सकता है। नेगेटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान जरूर दें। किसी भी अनुचित काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति पैदा कर सकता है। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं। नुकसान होने की आशंका है।
व्यवसाय- कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है और यह यात्रा मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सावधानी रखना आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकता है। कारोबार के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं को मन मुताबिक सफलता मिलेगी। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखें। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम से बचाव रखना जरूरी है। खांसी-जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुके हुए कामों को गति देने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी या लेनदेन से जुड़ा कोई मामला किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें कि आराम और मस्ती के मूड में रहने की वजह से अपने कामों पर पूरी तरह फोकस नहीं कर पाएंगे। इसलिए लापरवाही की बजाय काम को स्थगित रखना ही बेहतर रहेगा। किसी मित्र के घर गेट-टुगेदर में बहस जैसी स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। सरकारी मामलों में किसी भी ऑफिसर या कर्मचारी से बहस में न उलझें, वरना कामों में रुकावट आ सकती है। लव- पारिवारिक माहौल मधुर और खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार देना भावनात्मक खुशी देगा। स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से घुटनों और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप अपने मजबूत निश्चय और मेहनत से किसी खास काम को पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद भी मिलेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई व करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। नेगेटिव- मेहनत के साथ कई कामों में विशेष सावधानी रखने की भी जरूरत है। पैसों के लेनदेन को लेकर कोई गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। किसी के साथ गलत लहजे में बातचीत करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ रुकावटें रहेंगी। लेकिन सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल भी हो जाएगी। किसी नए काम से जुड़ी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। नौकरी में कार्यभार हल्का रहने से चैन मिलेगा। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में समय बर्बाद करने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कामों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन के इच्छुक लोगों के लिए उचित संभावनाएं बन रही हैं। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने कामों के प्रति एकाग्र रहना आपको सफलता देगा। नजदीकी या दूर की यात्राओं के योग भी बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होंगी। नेगेटिव- अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। बाहरी और अपरिचित लोगों के सामने अपनी गोपनीय बातें उजागर न करें, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। हालांकि आपके संपर्कों से कोई समाधान भी मिलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कुछ रुकावटें और दिक्कतें बनी रहेंगी। किसी कर्मचारी की सलाह पर अमल करने से आपको उचित समाधान मिल सकता है। इस समय अपनी बिजनेस व्यवस्था और कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव से समस्याएं कुछ कम होंगी। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी प्रकार की चिंता न करें। व्यायाम और योग आपको ऊर्जावान रखेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और आपसी विचारों का आदान-प्रदान बेहतरीन रहेगा। नई-नई जानकारियां भी मिलेंगी। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए हर तरह से तरक्की देने वाले रहेंगे। सिर्फ संवादों में उलझने के बजाय उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। नेगेटिव- किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा कि अपनी बुद्धि और विवेक से ही कोई फैसला लें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। आलस के हावी होने से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। अगर बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता से परेशानी रहेगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी का उचित सहयोग बना रहेगा और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा भारी और तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। कुछ नजदीकी लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे और नई जानकारियां भी मिलेंगी। भागदौड़ के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। कोई विवादित मामला सुलझ सकता है। नेगेटिव- सामाजिक या सोसायटी से जुड़ी गतिविधियों में समय देने से अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा। इसलिए तनाव लेने के बजाय अपने काम पर ही फोकस रखें। संतान की समस्याओं के समाधान के लिए भी आपका सहयोग बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस गतिविधियों में किसी असमंजस की स्थिति में मदद न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। तनाव लेना इसका हल नहीं है। अगर कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है, तो अपनी क्षमता का जरूर ध्यान रखें। मार्केटिंग यात्रा से जुड़े कार्यक्रम स्थगित रखें। छोटी सी बात पर वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। लव- अपनी किसी भी समस्या को जीवनसाथी या घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर शेयर करें। इससे उचित समाधान मिलेगा। सप्ताहांत में कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है। स्वास्थ्य- चोट लगने या एक्सीडेंट जैसी स्थिति की आशंका है। बेहतर होगा कि वाहन बहुत सावधानी से चलाएं या जरूरत न हो तो न चलाएं। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह व्यस्तता बनी रहेगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। परिवार में सुख-शांति बनाए रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करेगा और आप लंबित पड़ी कार्य योजनाओं को भी साकार करने में सफल रहेंगे। नेगेटिव- प्रैक्टिकल बनें। अपनी योजनाओं को किसी के सामने जाहिर न करें, वरना रुकावटें आ सकती हैं। अपनी कमियों को पहचानें और उनमें सुधार लाने का प्रयास करें। संबंध मधुर बनाए रखने के लिए मित्रों और संबंधियों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों की वजह से कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। अभी कोई लेनदेन करते समय उधारी न करें। आपकी किसी लापरवाही की वजह से कार्यक्षेत्र में कोई काम बिगड़ सकता है। धैर्य रखें, जल्दी ही समय आपके अनुकूल होगा। योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई खास प्रोजेक्ट हासिल करने में समर्थ रहेंगे। लव- परिवार में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। लेकिन ध्यान रखें कि प्रेम संबंधों की वजह से घर में किसी तरह की कड़वाहट आ सकती है। पारिवारिक व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखें। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। एलर्जी या मौसमी बीमारी के संकेत मिल रहे हैं। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 5
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
