- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (22 To 28 June 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
22 से 28 जून के बीच मेष राशि वालों का प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। वृष राशि वालों का रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे और प्रॉपर्टी से जुड़ा काम बन सकता है। कर्क राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि वालों का फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कन्या राशि वालों के आय स्रोत बढ़ेंगे। तुला राशि वालों का रुका हुआ काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है। धनु राशि वालों को अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। कुंभ राशि वालों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी शुभ सूचना मिलने के योग हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अटका हुआ है, तो इस सप्ताह उसके सुलझने की अच्छी संभावना है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर बिताएं। इससे आपको खुशी और मन की शांति मिलेगी। आप अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने काम में भी धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। नेगेटिव- किसी दोस्त या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेलजोल रखने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। कुछ विरोधी लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इसलिए अपनी कोई भी योजना दूसरों के सामने जाहिर न करें। जल्द प्रतिक्रिया देने के बजाय शांति से स्थिति समझें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। हालांकि, मशीनरी और लोहे से जुड़े व्यवसाय में किसी तरह की दिक्कत आ सकती है। ऑफिस या काम से जुड़ी यात्रा आपकी तरक्की में सहायक रहेगी। नए संपर्कों से भी फायदा मिलने की संभावना है। लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाह के लिए परिवार के लोगों की स्वीकृति मिल सकती है। इससे रिश्ते को आगे बढ़ाने में आसानी होगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं। साफ-सफाई और दिनचर्या का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ काम इस सप्ताह आपकी मौजूदगी में दोबारा शुरू हो सकता है। आप अपनी हिम्मत और इच्छाशक्ति से किसी भी मुश्किल काम को हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में किसी नई चीज या इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी संभव है। परिवार में सुविधा और खुशी बढ़ाने वाली स्थिति बनेगी। नेगेटिव- कभी-कभी जल्दबाजी करना और काम समय पर पूरे न करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। बच्चों की किसी गलती को गुस्से से सुलझाने के बजाय शांत व्यवहार रखें। वरना उनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अपने गुस्से और बोलचाल पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन साथ ही कामकाज में आ रही समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। कामकाजी महिलाएं अपने कार्यभार को लेकर कुछ तनाव में रह सकती हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। धैर्य से काम करेंगे, तो स्थिति संभल जाएगी। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के सहयोग से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम और रोमांस में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपसी बातचीत रिश्ते को और मजबूत करेगी। स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से गैस और बदहजमी की समस्या बढ़ सकती है। मौसम के अनुसार हल्का और सुपाच्य भोजन लेना जरूरी है। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ नई गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे भी मिलेंगे, लेकिन इसके लिए कर्म प्रधान रहना होगा। अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा काम भी बनने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रह सकते हैं। नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना और उन पर रोक-टोक करना संबंधों में दूरी ला सकता है। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। युवा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ज्यादा ध्यान दें। यात्रा का प्लान है, तो पहले बजट जरूर बना लें। बिना तैयारी के आगे बढ़ना परेशानी बढ़ा सकता है।
व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपने काम से जुड़ी नीतियों में जो बदलाव किए हैं, उनके लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबारी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम रहेंगी और लाभ भी कमाएंगी। टीम के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। घर में सकारात्मक और अनुशासित माहौल रहेगा। डिनर आदि का प्रोग्राम बन सकता है। इससे परिवार में अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी मौजूदा मौसम की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है। थोड़ी सावधानी आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगी। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार और कार्यस्थल पर खुशी का माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें गति आएगी और सफलता भी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप और नई जानकारियां हासिल करने का मौका मिलेगा। इससे आगे की योजना बनाने में मदद मिलेगी। नेगेटिव- सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। कोई भी गड़बड़ी होने पर मुसीबत में फंस सकते हैं। अपनों पर बेवजह शक करने से बचें और खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम लेना आपको बहुत थका सकता है। बेकार के कामों को टालना ही बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। साझेदारी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लेनदेन और दस्तावेजों में भी सावधानी रखें। लव- घर-परिवार के कामों में सहयोग देना और सबका ध्यान रखना माहौल को सुखद बनाएगा। परिवार के लोग आपकी बातों और प्रयासों की सराहना करेंगे। रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। स्वास्थ्य- एलर्जी या सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत रह सकती है। रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत रखने के लिए योग और प्राणायाम पर ध्यान दें। खानपान में भी सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- सप्ताह सुखद रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आप कोई खास मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। लोगों के बीच आपकी छवि और मजबूत होगी। नेगेटिव- दूसरों की बातों पर भरोसा करने के बजाय अपने निर्णय खुद लेना बेहतर रहेगा। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा लेने से बचें। इस समय मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। जल्दबाजी या दिखावे में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल नतीजे जल्दी ही मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। अपनी व्यावसायिक योजनाएं किसी से शेयर न करें। नए संपर्कों से आगे चलकर लाभ मिलेगा। लव- परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय मिल सकता है। स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। खानपान, व्यायाम और योग पर ध्यान दें। नियमित जांच भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या व्यवस्थित कर लें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपका कोई खास काम पूरा होने वाला है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि रहेगी। मन में शांति और आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि बेवजह का वहम मन को परेशान कर सकता है। मन में किसी अनहोनी जैसी आशंका रह सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण चीज खो सकती है। इसलिए दूसरों पर भरोसा करने के बजाय अपनी चीजों की संभाल खुद करें। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें।
व्यवसाय- फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर के कामों को पूरा करने में बीतेगा। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में आपके निर्णय महत्वपूर्ण रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। दस्तावेजों और बातचीत में साफ-सफाई रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज-मस्ती में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखें। रिश्ते में सहजता और अपनापन रहेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। समय पर आराम भी करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह जिम्मेदारियां और दौड़भाग ज्यादा रहेगी। हालांकि, मिलने वाली सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मेहनत का असर साफ दिखेगा। नेगेटिव- गैरजरूरी खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आय की स्थिति सामान्य रहेगी। इससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। ध्यान रखें कि गुस्से और जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी अपने किसी विषय को लेकर चल रही दिक्कत दूर करने के लिए शिक्षक की मदद जरूर लें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर पिछले काफी समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम किसी की मदद से हल हो जाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी उचित डील भी हो सकती है। हालांकि, बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के लिए चल रहे प्रयासों में कोई उम्मीद नजर आएगी। धैर्य और व्यवहारकुशलता से फायदा मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी और संबंधों में मिठास भी बनी रहेगी। घर में अचानक दोस्तों का आना हो सकता है। इससे माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। आराम और पानी का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीमी व्हाइट, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई रुका हुआ काम बन जाएगा, जिससे आपका हौसला और आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने कामों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान या मांगलिक काम से जुड़ी योजना बन सकती है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। नेगेटिव- खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज न करें। अपनी उपलब्धियों का दिखावा न करें। अगर इस समय वाहन से जुड़ा कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय ज्यादा लाभ की उम्मीद रखने के बजाय पूरी मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य में यही काम आपको फायदा देंगे। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों में लाभ होगा। ऑफिस में अपने कामों पर ही फोकस रखें। दूसरों की गतिविधियों में दखल न दें। लव- पति-पत्नी का तालमेल भरा व्यवहार घर में सुख-शांति बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस हो सकती है। मानसिक स्थिरता के लिए ध्यान बहुत जरूरी है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- भगवा, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो उसके लिए तकाजा कर सकते हैं। भावुकता के बजाय व्यावहारिक तरीके से अपने काम पूरे करें। इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर हो जाएगी। मन में स्पष्टता आएगी। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा उधारी या लोन लेना ठीक नहीं है। इस समय बेकार की गतिविधियों में ज्यादा खर्च होने से मन परेशान रह सकता है। तनाव और समस्या से राहत पाने के लिए मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। जल्दबाजी में किसी भी आर्थिक फैसले से बचें।
व्यवसाय- इस सप्ताह अपनी व्यावसायिक गतिविधियां किसी से शेयर न करें, वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। आपको अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकते हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा, जिससे आप पूरे मन से अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंग के दोस्तों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तों में मर्यादा और भरोसा बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएं। इससे मन शांत रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह दिल के बजाय दिमाग से काम लें। थोड़ी सावधानी रखने से आपके सभी काम व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। हिम्मत और साहस से आप मुश्किल कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। किसी भी परेशानी को गुस्से और आवेश के बजाय शांत होकर सुलझाएं। बातचीत में धैर्य रखें।
व्यवसाय- कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। ध्यान रखें कि किसी कर्मचारी की वजह से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन बना रहेगा। लेनदेन और निगरानी में लापरवाही न करें। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई बढ़ेगी। रिश्तों में भरोसा और सम्मान बनाए रखें। स्वास्थ्य- अव्यवस्थित खानपान की वजह से गैस, बदहजमी और पेट दर्द की शिकायत रह सकती है। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा। हल्का भोजन लें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको जीवन के कई सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। मन में नया उत्साह रहेगा। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में मनोबल बनाए रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें और न ही उनकी बातों में आएं, क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। जरूरी निर्णय सोच-समझकर लें।
व्यवसाय- व्यावसायिक लोगों के संपर्क में रहें, आपको कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मुश्किलों के बावजूद आप सफलता हासिल कर लेंगे। सरकारी कामों में किसी तरह की रुकावट आ सकती है। किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों को और मधुर बनाएगा। परिवार के साथ समय बिताने से अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य- कभी-कभी आपकी बेचैन मानसिक स्थिति का असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम जरूर करें। इससे मन शांत रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- किसी वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है, तो वह दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को लागू करने का भी अच्छा समय है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। नेगेटिव- आपसी गलतफहमियों को समय रहते सुलझा लें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। बेकार के खर्च ज्यादा रहेंगे, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा कोई भी खास निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। भावुक होकर फैसला न करें।
व्यवसाय- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। इंश्योरेंस, बीमा और पॉलिसी से जुड़े व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति रहेगी। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में आपके निर्णय महत्वपूर्ण और फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ कुछ खुशनुमा समय बिताना संबंधों को और मजबूत बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी अपनापन रहेगा। स्वास्थ्य- इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम और खानपान में सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
