- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (1 To 7 June 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
1 से 7 जून के बीच मेष राशि वालों को सप्ताह के मध्य से कामों में गति मिलेगी और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। रुके काम भी आगे बढ़ेंगे।
कन्या राशि वालों को फाइनेंस से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। तुला राशि वालों के लिए आर्थिक गतिविधियां व्यवस्थित करने का समय अच्छा है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों के इनकम सोर्स बनेंगे। मकर राशि वालों की सरकारी नौकरी में तरक्की के योग हैं। कुंभ राशि वालों का अटका फाइनेंस संबंधी काम हल हो सकता है और सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वालों को मनपसंद प्रोजेक्ट मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता रहेगी। आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। अगर कहीं कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो उसका तकाजा करने से वापसी हो सकती है। पारिवारिक माहौल में हलचल और उत्साह बना रहेगा। नेगेटिव – कोई भी काम अपने मुताबिक न होने पर गुस्से और आवेश में आने से बचें। समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में लचीलापन लाना जरूरी है। अनजान व्यक्तियों के साथ किसी भी तरह का व्यवहार न करें, तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और समस्याएं रहेंगी। मेहनत करते रहें, सप्ताह के मध्य से अचानक सारे काम अपने आप बनने शुरू हो सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में पेपर वर्क करते समय बहुत सावधानी रखें। छोटी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है। लव- जीवनसाथी और पारिवारिक लोगों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। इससे आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। प्रेम प्रसंगों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की वजह से पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें। भाग्यशाली रंग- भगवा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बनेगा। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण स्थिति पर विचार-विमर्श होगा और उचित समाधान भी मिलेगा। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। परिवार में गंभीर विषयों पर उपयोगी चर्चा होगी। नेगेटिव- कोई भी उपलब्धि मिले, तो ज्यादा सोच-विचार न करें। उचित समय पर उचित काम न करने से आपको ही नुकसान होगा। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में गति आएगी, लेकिन आय की स्थिति फिलहाल सामान्य रहेगी। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में पुराने मतभेद खत्म होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कई नई गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार हल्का रहेगा, जिससे लंबित काम पूरे करने का मौका मिलेगा। लव- अत्यधिक व्यस्तता और थकान की वजह से पारिवारिक लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी इच्छाशक्ति को मजबूत रखेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या रह सकती है। दवाइयों के साथ योग, व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- क्रीमी व्हाइट, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- धन लाभ की स्थिति बन रही है। इससे आपके रुके हुए काम भी गति में आएंगे। भूमि या वाहन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम संभव हो सकता है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिल सकता है। आत्मविश्वास और प्रयास दोनों बढ़ेंगे। नेगेटिव- व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें और धन संबंधी मामलों में किसी भी तरह का समझौता न करें। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के विवाद में खुद को शामिल न करें। शांत और संयमित व्यवहार रखें।
व्यवसाय- किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से व्यवसायिक निर्णय लेने में आसानी रहेगी। हालांकि कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां महसूस होंगी। इनसे उबरने के लिए ज्यादा मेहनत और परिश्रम की जरूरत रहेगी। नौकरी या कारोबार के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को कोई उम्मीद नजर आएगी। धैर्य बनाए रखें। लव- पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा। मित्रों का साथ भी आपको संबल और सहायता देगा। लव पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां, खांसी-जुकाम जैसी परेशानी दे सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। सचेत रहने से समस्याओं को जल्दी हल कर लेंगे। पारिवारिक या व्यक्तिगत मामलों में दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें। इससे आप बेहतर नतीजे पर पहुंच पाएंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आपका आत्मबल मजबूत होगा। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संदेह न रखें। कोई रुकावट आए तो शांत चित्त बने रहें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में कोई यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आप उस काम में सफल होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। स्टाफ की तरफ से कोई समस्या भी आ सकती है। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। योजना बनाकर काम करना फायदेमंद रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। दोस्तों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- काम और व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से मानसिक व शारीरिक तनाव रहेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्थित करने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात रोजमर्रा के तनाव भरे माहौल से राहत देगी। आप निश्चिंत होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई या प्रतियोगिता को लेकर बहुत सचेत रहेंगे। नेगेटिव- अपने व्यवहार को संतुलित और धैर्यवान रखें। आलस और गुस्से की वजह से बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन रखेंगे, लेकिन आपका कोई नुकसान नहीं होगा। सोच-समझकर पैसा खर्च करें। अनावश्यक खरीदारी से बचना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें। मीडिया और ऑनलाइन से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारियां हासिल करना आपको वर्तमान व्यवसाय की बेहतर समझ देगा। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में कुछ गलतियां हो सकती हैं। दस्तावेज और लेनदेन ध्यान से जांचें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों से मुलाकात माहौल को और खुशनुमा बनाएगी। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं रह सकती हैं। इसकी मुख्य वजह असंतुलित दिनचर्या होगी। मौसम के अनुकूल आहार-विहार रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह अपने रूटीन में बदलाव करने के लिए मनचाहे कामों में कुछ समय देना मानसिक सुकून और प्रसन्नता देगा। सभी काम मन मुताबिक तरीके से पूरे होते जाएंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। आप खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाए रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें और न ही उसकी बातों में आएं, क्योंकि नुकसान हो सकता है। कोई भी खरीदारी करते समय ध्यान रखें। कोई आपको ठगने की कोशिश कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, इसलिए निश्चित रणनीति बनाकर काम करें। फाइनेंस से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। काम में स्पष्टता रखें। लव- परिवारजनों के बीच उचित तालमेल होने से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहना ही उचित रहेगा। स्वास्थ्य- कभी-कभी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। प्राणायाम जरूर करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। अगर इस समय कोई व्यक्तिगत निर्णय लेने जा रहे हैं, तो देर न करें। ऐसा करना आपके लिए सुखद रहेगा। परिवार से जुड़ी किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आत्मविश्वास और समझदारी से काम बनेंगे। नेगेटिव- बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी न आने दें। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए अगर आपको झुकना पड़े, तो शर्मिंदगी महसूस न करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी आपकी कोई कार्यप्रणाली लाभदायक रहेगी और उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है। ध्यान रखें कि लापरवाही और जरूरत से ज्यादा उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक हो सकती है। लेनदेन और कागजी काम साफ रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग और खुशी रहेगी। स्वास्थ्य- रिस्क वाले कामों से दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र हो या परिवार, हर चीज को अपने हिसाब से करने की बजाय खुद को समय के अनुसार ढालना होगा। इससे सभी काम व्यवस्थित रूप से बनते जाएंगे। अगर घर में रखरखाव या सुधार से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो उसमें वास्तु के नियमों का उपयोग जरूर करें। नेगेटिव- युवा वर्ग भविष्य के सुनहरे सपने बनाते समय अपनी वर्तमान स्थिति को न भूलें। व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में कुछ दिक्कतें आएंगी। धैर्य और शांति से फैसला लेने पर स्थितियां कुछ हद तक संभल जाएंगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक महत्वपूर्ण काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। रिस्क वाले कामों में रुचि न लें। इस समय आय के साधनों में वृद्धि होगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभदायक समय चल रहा है। ऑफिस में दूसरों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में न उलझें। लव- पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका प्रयास जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। किसी भी समस्या को लापरवाही में न लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। अगर आप समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करने में सफल रहते हैं, तो मनचाही सफलता सुनिश्चित है। कोई शुभ सूचना मिलने से वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक यात्रा से जुड़ा कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- इस समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद में न पड़ें। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से ही सुलझाएं। अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय को विस्तार देने की योजनाओं पर काम होगा। स्टाफ और सहयोगियों का उचित योगदान रहेगा, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी। कारोबारी महिलाओं को सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस में कामकाज की अधिकता के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी के सहयोग से सभी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी और घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- किसी भी तरह की समस्या होने पर लापरवाही बिल्कुल न करें। तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही आपकी कोई समस्या इस सप्ताह हल होने वाली है। परिवार में रिश्तेदारों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय बीतेगा। उपहारों का आदान-प्रदान रोमांचित करेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कामों के साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की समस्याओं के निवारण में उनका सहयोग जरूर करें। अगर घर का माहौल शांतिपूर्ण रखना है, तो किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर में न होने दें, चाहे वह नजदीकी रिश्तेदार ही क्यों न हो।
व्यवसाय- कारोबार में लापरवाही करने या उचित समय न देने की वजह से प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं। इस समय निडरता से उनका मुकाबला करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी में बॉस या अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। तरक्की भी संभव है। अपनी कार्यप्रणाली मजबूत रखें। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग बदनामी और अपयश का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। खानपान हेल्दी और सात्विक रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका कोई अटका हुआ फाइनेंस संबंधी काम हल हो सकता है। पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मसला चल रहा है, तो उस पर विचार-विमर्श करने का उचित समय है। घर में किसी संबंधी के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा। परिवार में सकारात्मक बातचीत होगी। नेगेटिव- आपका जरा-सा क्रोध बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है। कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में जरूर लगाएं, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनजान व्यक्तियों से ज्यादा नजदीकियां न बढ़ाएं। अपनी योजनाओं और निजी बातों को सीमित लोगों तक ही रखें।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें शुरू करने का समय भी अनुकूल है। हालांकि कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आपकी थोड़ी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचाएगी। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वालों को कोई मनपसंद प्रोजेक्ट मिलेगा। काम की गुणवत्ता बनाए रखें। लव- परिवार के साथ मनोरंजन में खुशी भरा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से कब्ज और गैस से पेट में दर्द जैसी शिकायत हो सकती है। योग और व्यायाम जरूर करें। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- सुखद सप्ताह व्यतीत होगा। आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कुछ खर्चे और चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आप उन्हें हल भी कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी किसी उपलब्धि को लेकर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परिवार में आपका आत्मविश्वास दूसरों को भी प्रेरित करेगा। नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी तरह का रिस्क लेने या जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं और संबंधों में कटुता भी आ सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थल पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकता है। सभी निर्णय खुद लें। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा। लव- परिवारजनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- एलर्जी जैसी समस्या रह सकती है। अपच और गैस से बचने के लिए खानपान की आदतों में सुधार लाएं। भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
