भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सिंतबर से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। संजू सैसमन की वापसी हुई है।
अफगानिस्तान के सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।*
नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को फिटनेस से जुड़ी मंजूरी के अधीन रखा गया है। अगर वे पूरी तरह से फिट होते हैं तभी मैच खेल सकेंगे।
संजू सैसमन की वापसी
तीन मैचों की यह सीरीज 13, 15 और 17 सिंतबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में खास परिवर्तन नहीं किए हैं। जिम्बाब्वे सीरीज में बल्लेबाजी क्रम में संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया था। उनके स्थान पर रिंकू सिंह की वापसी हुई थी। हालांकि, अब एक बार फिर संजू सैमसन को टीम में स्थान दे दिया गया है। भारत के लिए संजू सैसमन के आने के बाद एक बार फिर चुनौती खड़ी हो गई है कि सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा। अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं ऐसे में संजू के आने के बाद उनके स्थान को लेकर भी सवाल उठेंगे।
शुरुआती XI के दावेदार हो सकते हैं ये खिलाड़ी
भारतीय टीम को सिरे से देखा जाए तो सलामी बल्लेबाज के रूप में जो स्टार्टिंग XI में हो सकते हैं उनमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ही प्रमुख दावेदार हैं। तीन नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी करते हैं। नंबर चार पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करेंगे। पांच नंबर पर उप- कप्तान तिलक वर्मा। नंबर 6 पर शिवम दुबे, नंबर 7 नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर नंबर 8, इसके बाद गेंदबाजी यूनिट में वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं।
संजू अक्षर बैठ सकते हैं बाहर, 4 खिलाड़ी फिट नहीं
संजू सैमसन, अक्षर पटेल को फिट रहते हुए भी बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर अगर फिट नहीं होते हैं तो मौके मिल भी सकते है, लेकिन संजू के केस में ऐसा नहीं है। इस टीम में हार्दिक पांड्या को एक बार फिर शामिल नहीं किया गया है। जसप्रीत बुमराह को घुटने में चोट लगी थी, लेकिन सीरीज में नाम है इसका मतलब यह है कि चोट से उबर आए हैं। हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को भी फिटनेस संबंधी मंजूरी के अधीन जसप्रीत बुमराह के साथ रखा गया है। अब देखना है कि सीरीज होने तक इनमें से कितने खिलाड़ियों को क्लीन चिट मिल पाती है और सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी के जोड़ीदार अभिषेक शर्मा होंगे या संजू सैसमन यह भी दिलचस्प होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.