कुछ ही दिनों में जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है और इस दिन आप अपनी बेटी को नन्ही राधा की तरह तैयार कर सकती हैं। यहां देखिए बेटी को राधा की तरह तैयार करने के लिए किन 8 चीजों की आपको जरूरत होगी।
1) लहंगा-चोली
बेटी को राधा रानी बनाने के लिए उसके साइज का एक लहंगा-चोली जरूर होना चाहिए। लहंगे का रंग गुलाबी, लाल, पीला या रानी रंग चुनें। कोशिश करें कि हल्का और आरामदायक फैब्रिक चुनें जिससे बच्चे को उसे पहनने में ज्यादा परेशानी ना हो।
2) ओढ़नी या दुपट्टा
राधा रानी के लुक के लिए सिर पर दुपट्टा जरूरी है। आप लहंगे के साथ आए दुपट्टे को हल्के से सिर पर पिन करें और एक तरफ कंधे पर रखें। आप अपना दुपट्टा भी यूज कर सकती हैं। इस लुक के लिए किनारी या हल्की जरी वाला दुपट्टा अच्छा लगता है।
3) माथे की बिंदी और टीका
छोटी गोल बिंदी के साथ माथे पर छोटा-सा राधा टीका या मांग-टीका लगाएं। छोटा मांग टीका दिखने में काफी सुंदर लगता है और लुक को काफी खास बना सकता है।
4) मुकुट
राधा रानी के लिए लुक में मुकुट जरूरी है। आप छोटा, हल्का मुकुट बच्ची को जरूर लगाएं। लुक में बहुत भारी मुकुट को लगाने से बचें।
5) झुमके और हार
बेटी के कानों में छेद ना हो तो आप रबर बैंड की मदद से उन्हें छोटे झुमके पहनाएं। लुक को पूरा करने के लिए हल्का हार या मोतियों की माला जरूर पहनाएं। बहुत ज्यादा गहने न पहनाएं, बस हल्के और सुंदर दिखने वाले ऑप्शन्स को ही चुनें। आप नकली फूल वाली जूलरी भी पहना सकती हैं।
6) चूड़ियां और बाजूबंद
पोशाक से मैच करती कुछ चूड़ियां और हल्का बाजूबंद लुक पूरा कर देंगे। आप इन्हें बेटी के कम्फर्ट के मुताबिक ही चुनें।
7) फूलों का गजरा या हेयरस्टाइल
बालों की चोटी या जूड़ा बनाकर उसमें मोगरा या गुलाब के फूल लगाएं। खुले बालों पर भी फूलों को लगा सकती हैं।
8) पायल और छोटी बिंदी/फेस डिटेल्स
राधा के लुक के लिए बेटी को पायल भी पहनाएं और इसके साथ चेहरे पर हल्का मेकअप करें। बच्ची के लिए भारी फाउंडेशन की जरूरत नहीं।
थमनेल फोटो क्रेडिट-avaneeshchauhan, babyfootstudio
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.