इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम पहले दो टेस्ट मैचों में बुरी तरह हारी है. इन शर्मनाक हार से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा. वहीं पहले टेस्ट में पाकिस्तान की टीम पारी और 103 रनों से हारी थी. इसके बाद पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे के बीच में ही बड़ा कदम उठाते हुए 7 खिलाड़ियों को टीम से हटा दिया है. साथ ही कोचिंग स्टाफ के सदस्यों को भी बदला गया है. अब मंगलवार को पीसीबी ने पाकिस्तान की नई टीम का एलान भी कर दिया है. नई टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है.
PCB ने जारी किया बयान
पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज घोषणा की है कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टेस्ट टीम से 7 खिलाड़ियों को हटा दिया गया है. कुल 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, जिनमें टेस्ट स्तर पर 5 अनकैप्ड और 2 कैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं.”
पाकिस्तान टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है. इसमें अब्दुल्ला फजल, अराफत मिन्हास, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, जाउल्लाह, साद बेग और उबैद शाह शामिल हैं. वहीं टी20 स्पेशलिस्ट स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है.
बोर्ड ने कहा, “नए खिलाड़ियों के तौर पर घोषित किए गए खिलाड़ियों में बल्लेबाज सैम अयूब आठ टेस्ट और अब्दुल्ला फजल दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अराफत मिन्हास ने पाकिस्तान के लिए तीन वनडे और चार टी20 मैच खेले हैं. बाकी चार खिलाड़ियों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान जूनियर, विकेटकीपर बल्लेबाज और कायद-ए-आजम ट्रॉफी 2025-26 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ साद बेग, और दाएं हाथ के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह शामिल हैं.”
तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम- बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफत मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह.
यह भी पढ़ें-
10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.