Vivo X300 सीरीज में कंपनी एक और दमदार फोन लॉन्च करने वाली है। वीवो का यह फोन X300e के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट पहले ही कंफर्म कर दी है। इस सीरीज में कंपनी पहले ही Vivo X300, Vivo X300 Pro, Vivo X300 Ultra, Vivo X300s और Vivo X300 FE लॉन्च कर चुकी है। यह इस सीरीज का छठा फोन होगा, जिसे लॉन्च किया जा रहा है। यह फोन फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है।
Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को चीनी ब्रांड ने पिछले दिनों भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। वीवो के ये दोनों फोन जबरदस्त कैमरा के साथ आते हैं। X300 Ultra में कंपनी ने 200MP के दो कैमरे दिए हैं। वहीं, X300 FE में 50MP के दो कैमरे मिलते हैं। Vivo X300e के फीचर्स भी इसके अन्य लॉन्च हुए मॉडल की तरह ही हो सकते हैं। इसका प्री-ऑर्डर कंपनी ने चीन में शुरू कर दिया है।
Vivo X300e के संभावित फीचर्स
वीवो के इस अपकमिंग फोन के बारे में टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने X हैंडल से जानकारी शेयर की है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, व्हाइट और ब्राइट ऑरेंज में आ सकता है। वहीं, चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन 7,200mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है।
इस फोन की मोटाई 7.99mm होगी और इसका वजन 203 ग्राम होगा। इस फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 2750 x 1260 पिक्सल को सपोर्ट करेगा। फोन IP68 और IP69 रेटेड हो सकता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसे 12GB रैम के साथ 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है और यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo X300 सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ही इस फोन में Zeiss कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 7,200mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें – नए आधार ऐप से फ्री में कैसे अपडेट करें ई-मेल अड्रेस? जानें आसान तरीका
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.