इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतकों की बात करें तो यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नहीं बल्कि विराट कोहली के नाम है। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में कुल तीन भारतीय शामिल हैं।
सचिन तेंदुलकर से आगे विराट कोहली
मास्टर ब्लास्टर के नाम भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हो, मगर जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक की आती है तो वह लिस्ट में काफी पीछे हैं। सचिन ने अपने करियर में जड़े 100 शतकों में से 53 सेंचुरी टीम की जीत में लगाई है, वहीं 47 शतक उनके टीम की हार में आए। यह आंकड़ा बेहद ही हैरान कर देने वाला है।
वहीं टॉप-2 की बात करें तो, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 55 शतक ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में लगाई, जबकि भारत के सुपरस्टार विराट कोहली नंबर-1 की पोजिशन पर हैं।
किंग कोहली अभी तक अपने करियर में 85 शतक लगा चुके हैं, जिसमें से 59 शतक टीम की जीत में आएं।
कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
रोहित शर्मा टॉप-5 में
इस लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय रोहित शर्मा हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने अपने करियर में अबी तक 51 शतक लगाए हैं, जिसमें से 41 शतक टीम की जीत में आए हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर रोहित ने शतक जड़ा था, मगर वह टीम की हार में आया। रोहित के अभी तक सिर्फ 10 शतक ही टीम की हार में आए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी ने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का है।
अमला ने अपने करियर में कुल 55 शतक लगाए हैं, जिसमें से 40 साउथ अफ्रीका की जीत में आए हैं।
टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 प्लेयर्स
| विराट कोहली | 59 |
|---|---|
| रिकी पोंटिंग | 55 |
| सचिन तेंदुलकर | 53 |
| रोहित शर्मा | 41 |
| हाशिम अमला | 40 |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.