Vivo ने एक बार फिर से अपने पॉपुलर फोन Vivo X300 FE की कीमत भी बढ़ा दी है। लॉन्च से अब तक यह फोन पूरे 10,000 रुपये तक महंगा हो चुका है। अब इसे खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…
कंपनी ने दोबारा बढ़ाई इस फोन की कीमत
Vivo X300 FE के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत पहले 86,999 रुपये थी, जो अब 89,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत पहले 96,999 रुपये थी, जो अब 99,999 रुपये हो गई है। कंपनी वीवो इंडिया वेबसाइट या Flipkart पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 8,700 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक Vivo India वेबसाइट के जरिए 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं।
लॉन्च से अब तक 10,000 रुपये महंगा हुआ फोन
आपको जानकर हैरानी होगी कि 6 मई को लॉन्च के समय इसकी कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹79,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये थी। जुलाई 2026 में दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिसे 256GB मॉडल 86,999 रुपये और 512GB मॉडल 96,999 रुपये का हो गया था। अब एक बार फिर इनकी कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे 256GB मॉडल 89,999 रुपये और 512GB मॉडल 99,999 रुपये का हो गया है। यानी यह फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक महंगा हो गया है।
Vivo X300 FE की खासियत
यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए पांच साल के OS अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। फोन में 6.31-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ सपोर्ट, 460ppi पिक्सेल डेंसिटी, 94.38 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
फोन क्वालकॉम के 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट पर चलता है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर (3.32G हर्ट्ज पर क्लॉक किए गए) और दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 3.8G हर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं। इस फोन में एड्रेनो 829 जीपीयू, 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है। हीट को कंट्रोल करने के लिए, इसमें वेपर चैंबर लिक्विड कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है, जिसमें 4005sqmm का हीट डिसिपेशन एरिया है।
कैमरे की बात करें तो, फोन में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सेल (f/1.57) का है, जिसमें 1/1.56-इंच Sony IMX921 सेंसर, ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा है। फोन में 50-मेगापिक्सेल (f/2.65) का टेलीफोटो कैमरा भी है, जिसमें 1/1.95-इंच Sony IMX882 सेंसर, OIS और 100x तक डिजिटल जूम मिलता है। साथ ही, इसमें 8-मेगापिक्सेल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है, जिसमें 1/4-इंच OV08F10 सेंसर और 115-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है।
फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा भी है, जिसमें 1/2.76-इंच का Samsung JN1 सेंसर और ऑटोफोकस की सुविधा है। नया फोन 4k/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें मौजूद सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, हॉल सेंसर, IR ब्लास्टर, फ्लिकर सेंसर और सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 90W (वायर्ड) और 40W (वायरलेस) फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, एनएफसी का सपोर्ट भी दिया गया है। लगभग 191 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 150.83×71.76×7.99mm है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.