Virat Kohli Gautam Gambhir Rift: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पिछले कई सीरीज से दोनों के बीच बातचीत करते हुए कम देखा गया।
वनडे टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इस बीच वहां से खबर आई कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में हुए ट्रेनिंग सेशन के दौरान दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई। उसके बाद दूसरे वनडे से भी खबरें आई कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी ठीक नहीं है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में मिली हार के बाद भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुप्पी तोड़ते हुए दोनों के बीच चल रहे अनबन को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कार्डिफ वनडे के दिन दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई।
दोनों के बीच को कम्युनिकेशन गैप नहीं
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बैटिंग स्टार विराट कोहली के बीच कम्युनिकेशन गैप पर सवाल का जवाब देते हुए बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘नहीं, विराट और गौतम ने शायद आज ही 10-12 बार बात की होगी। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी ब्रिज (यानी मेरी) की जरूरत है।
कोटक ने आगे कहा, “इसके अलावा, जिन अफवाहों की आप बात कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वे कहां से आती हैं, लेकिन वे आती हैं। इसके बाद कोच ने गंभीर और कोहली के बीच रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया।
कोटक ने आगे कहा, “विराट असल में बैटिंग पर जाने से पहले कुछ चीजों के बारे में बात की क्योंकि विराट, सच कहूँ तो, एक बैटिंग कोच के तौर पर जब तक उन्हें कुछ महसूस न हो या जब तक कोई चीज सच में ध्यान न खींचे, किसी को उनकी बैटिंग में ज्यादा दिक्कत नहीं करनी चाहिए या ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहिए, यह देखते हुए कि वह कैसे बैटिंग करते हैं। लेकिन मुख्य रूप से उनका फुटवर्क कैसा हो रहा है, कुछ चीज़ें उन्होंने मुझसे पहले पूछीं, और फिर नेट्स के बाद वह बात कर रहे थे।