Viral Video: भारतीय ट्रेनों से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर डेली बेसिस पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोई यात्री ट्रेन में रील बनाता नजर आता है तो कभी कोई ऐसा कारनामा कर देता है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ हंस भी पड़ते हैं. कई बार लोगों का अनोखा जुगाड़ और कॉन्फिडेंस इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ यात्री पैसेंजर ट्रेन के अंदर एक बहुत बड़ा और भारी बक्सा चढ़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि इतने बड़े सामान को पैसेंजर कोच में ले जाने की कोशिश करना समझदारी नहीं है, जबकि कुछ लोग इसे भारतीयों के फेमस जुगाड़ बता रहे हैं. वहीं वीडियो के साथ किए गए मजाकिया कमेंट्स ने भी इसे और ज्यादा वायरल बना दिया है.
पैसेंजर ट्रेन में मालगाड़ी जैसे भारी बक्से को चढ़ाते यात्री
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन के दरवाजे पर कई लोग एक बड़े बक्से को अंदर चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. बक्सा इतना बड़ा है कि वह ट्रेन के गेट से आसानी से अंदर नहीं जा पा रहा. वीडियो में लोग कभी बक्से को एक तरफ से घुमाते हैं तो कभी दूसरी तरफ से मोड़ने की कोशिश करते हैं. कई लोग मिलकर लगातार कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन हर बार उनकी कोशिश और मेहनत दोनों बेकार जाते हैं. काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब बक्सा ट्रेन के अंदर नहीं जा पाता, तो आखिर में एक महिला उसे अपने सिर पर उठाकर प्लेटफॉर्म पर आगे ले जाती हुई दिखाई देती है. इसी के साथ वीडियो खत्म हो जाता है.
कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे देश के अंदर
, इनका बस चले तो हाथी को भी ट्रेन में बैठा दे pic.twitter.com/z6WQfPqPcG— RAJENDRA (@Razanagnostic) June 3, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @Razanagnostic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे देश के अंदर, इनका बस चले तो हाथी को भी ट्रेन में बैठा दें. यह मजाकिया कैप्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स इस पर हंसी वाले इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स की लाइन लगा दी. जिसमें एक यूजर ने लिखा, यार, इंसान को इतना तो सोचना चाहिए कि यह पैसेंजर ट्रेन है, मालगाड़ी नहीं, वहीं दूसरे यूजर ने कहा, इनको यह नहीं दिख रहा कि दरवाजा छोटा है और सामान उससे कहीं ज्यादा बड़ा है. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, लगता है पूरा का पूरा घर ही ट्रेन से ले जाने की तैयारी थी. वहीं किसी ने कमेंट किया, अगर इनका बस चले तो ट्रेन के ऊपर भी बक्सा बांधकर ले जाएं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: हाईवे पर गोद में बच्चे को लिए फंसी थी फैमिली, तूफान में फरिश्ता बनकर आया अजनबी; वीडियो वायरल
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.