Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai OTT Release: वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद अब दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार है। इसी बीच फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
OTT पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशनल मटेरियल के मुताबिक थिएटर रिलीज के बाद इसे OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी डिजिटल रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म थिएटर रिलीज के करीब 45 से 60 दिनों के भीतर OTT पर दस्तक दे सकती है। ऐसे में संभावना है कि यह फिल्म जुलाई 2026 के मध्य या आखिर तक जी5 पर स्ट्रीम हो सकती है।
फिल्म की कहानी जस नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी घरवाली और बाहरवाली के बीच उलझ जाती है। जस और उसकी पत्नी बानी बच्चा चाहते हैं, लेकिन बानी मां नहीं बन सकती। इसके बाद दोनों तलाक लेने का फैसला करते हैं। इसी दौरान जस लंदन पहुंचता है, जहां उसकी मुलाकात प्रीत से होती है। दोनों के बीच प्यार शुरू हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बानी दोबारा जस की जिंदगी में लौट आती है।
कॉमेडी और कंफ्यूजन से भरपूर है फिल्म
फिल्म में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है, जब बानी और प्रीत दोनों ही जस के बच्चे की मां बनने वाली होती हैं। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहती हैं और एक ही अस्पताल में उनकी डिलीवरी होती है। फिल्म में कॉमेडी और कंफ्यूजन का तड़का लगाने के लिए मौनी रॉय, मनीष पॉल और जिमी शेरगिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म रिलीज से पहले विवादों में भी घिर गई है। निर्माता वासु भगनानी ने फिल्म के गाने ‘चुनरी चुनरी’ को लेकर मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। उनका आरोप है कि बिना अनुमति और जानकारी के फिल्म में उस गाने का इस्तेमाल किया गया, जिसके राइट्स उनके पास हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर विवाद जारी है।
यह भी पढ़ें: क्या दुबई के बिजनेसमैन एपी को कर रहीं डेट? क्रिस्टल डिसूजा का वीडियो
यह भी पढ़ें: क्या दुबई के बिजनेसमैन एपी को कर रहीं डेट? क्रिस्टल डिसूजा का वीडियो
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.