Highlights
- वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 150 छक्के पूरे करने का मौका।
- टी20 में वैभव ने अब तक 37 पारियों में 139 छक्के लगाए हैं।
- यूएई के मोहम्मद वसीम के नाम पर अभी टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 150 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच में 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा, जिसमें सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत हासिल करने पर नजरें रहने वाली हैं। वहीं इस टी20 सीरीज में 15 साल के युवा भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर भी सभी की नजरें रहेंगी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिले मौके का पूरा फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सके थे। अब वैभव के लिए भी खुद को साबित करने के लिए यह सीरीज काफी अहम है, जिसमें उनके पास टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने का भी मौका रहने वाला है। वैभव का तीनों मैचों में खेलना जहां तय माना जा रहा है तो वहीं यदि वह 11 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
वैभव ने अब तक 37 पारियों में जड़े हैं 137 छक्के
टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में अब तक धमाकेदार अंदाज देखने को मिला है, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर खेले तीन मुकाबलों में वह उस तरह का प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। अब वैभव के सामने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अपना कमाल दिखाने का मौका रहने वाला है, जिसमें हरारे का मैदान भी उनके लिए खास रहा है। वैभव के बल्ले से अब तक टी20 क्रिकेट में 37 पारियों में 139 छक्के देखने को मिले हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 11 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो टी20 में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे। वैभव इसी के साथ टी20 में ये मुकाम सबसे कम पारियों में हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बनेंगे, जिसमें अभी ये रिकॉर्ड यूएई के मोहम्मद वसीम के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 66 पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे।
हरारे के मैदान पर वैभव ने चार महीने पहले खेली थी 175 रनों की पारी
वैभव सूर्यवंशी के लिए हरारे का मैदान काफी खास रहा है, जिसमें इस साल की शुरुआत में जब भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था तो फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव के बल्ले से 175 रनों की रिकॉर्ड पारी देखने को मिली थी। वैभव ने जिम्बाब्वे में 7 यूथ वनडे मैचों में खेला है, जिसमें उनका औसत देखा जाए तो वह 62.17 का रहा है और उनके बल्ले से 439 रन देखने को मिले हैं। ऐसे में वैभव के इस रिकॉर्ड को देखते हुए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.