Vaibhav Sooryavanshi vs Tilak Varma Video: तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी को अग्रेशन दिखाया था। सूर्यवंशी ने चौथे दिन उसका बदला लिया। अब वीडियो सामने आया है।
तिलक वर्मा ने की वैभव सूर्यवंशी की शिकायत
दरअसल, 23 वर्षीय तिलक जब बुधवार को बल्लेबाजी कर रहे थे तो सूर्यवंशी उनके पास आए। सूर्यवंशी ने साउथ जोन के कप्तान से कुछ कहा और आगे बढ़ गए। इसके बाद, तिलक ने मुस्कुराते हुए मैदानी अंपायर से सूर्यवंशी की शिकायत की। सूर्यवंशी ने हंसते हुए अंपायर से कहा, ”सर, पहली पारी में मेरा साथ भी ऐसा ही हुआ था।” बता दें कि ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। फाइनल ड्रॉ रहा। ईस्ट जोन को पहली पारी में बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। ईस्ट जोन ने कप्तान ईशान किशन (270) की डबल सेंचुरी के दम पर 708 का स्कोर खड़ा करने के बाद साउथ जोन को 336 पर समेटा और 372 रनों की बढ़त हासिल की। तिलक ने 211 गेंदों में 9 चौकों के जरिए 99 रनों का योगदान दिया। ईस्ट जोन ने गुरुवार को अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए जिससे उसकी कुल बढ़त 760 रन हो गई। इसके बाद, दोनों टीम के खिलाड़ियों के दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर हाथ मिलाने और मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
देखें वीडियो…
ईस्ट जोन ने 14 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
ईस्ट जोन ने 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है। ईशान किशन फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने दूसरी पारी में 80 रन बनाए। ईस्ट जोन का मकसद विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद साउथ जोन के सभी 10 विकेट हासिल करना और पहली पारी की बढ़त सुनिश्चित करना था। ईशान ने अपनी रणनीति के बारे में कहा, ”मुझे लगता है कि जब आप टीम के कप्तान होते हैं तो सबसे पहली चीज परिस्थितियों को समझना होती है। हमने लगभग दो दिन बल्लेबाजी की। अब एक इकाई के तौर पर हम जानते थे कि यह मूल रूप से पहली पारी का मुकाबला है।” उन्होंने कहा, ”इसलिए हमारा मुख्य काम उन 10 विकेट को चटकाना और बढ़त हासिल करना था। अगर हमारे पास पहली पारी की बढ़त (खिताब जीतने के लिए पर्याप्त) है तो मैं इस तपती गर्मी में दोबारा मैदान पर क्यों उतरना चाहूंगा?”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.