Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जमकर गदर मचाया था और सीजन में सबसे अधिक 776 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। इस दौरान आईपीएल 2026 में सबसे अधिक 72 छक्के जड़ने वाली भी खिलाड़ी रहे।
आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन इतना धमाकेदार रहा है कि आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुन लिए गए। आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू तो नहीं किया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करके इतिहास रचा दिया। इंग्लैंड सीरीज में उन्होंने 3 मुकाबलों में मौका मिला, लेकिन जब 5वें टी20 मुकाबले से ड्रॉप हुए तो वैभव बेहद ही भावुक हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
5वें टी20 मुकाबले से वैभव ड्रॉप, वीडियो वायरल
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें को बेहद ही इमोशनल दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 से ड्रॉप होने के बाद वैभव निराश हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने हाथों को अपनी आँखों के पास लेकर जाते हैं और दावे के अनुसार कि वो अपना अंशु पोंछ रहे हैं। वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके आसपास टीम के अन्य साथी खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में संजू सैमसन के फ्लॉप होने के बाद मांग उठने लगी कि वैभव को मौका मिलना चाहिए। जब वैभव को दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 मुकाबलों में मौका मिला, तो उनका बल्ला खामोश ही रहा। अपने पहले मैच में 13 रन, दूसरे मैच में 14 रन और अपने तीसरे मैच में सिर्फ 15 रन ही बना सकें। आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाला खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना पाया।
अगली बार कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
भारतीय टी20 टीम इंग्लैंड दौरे के बाद अब जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से लेकर 26 जुलाई के बीच 3 टी20 मैच हरारे मैदान पर खेले जाएगा। इस दौरे के लिए सूर्यवंशी को भी भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.