अमेरिका ने आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न शुरू कर दिया है। फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी समेत 50 राज्यों में परेड, ऐतिहासिक कार्यक्रम, संगीत समारोह और सामुदायिक आयोजन हो रहे हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक थोड़ी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी होगी। 4 जुलाई 1776 को 13 ब्रिटिश कॉलोनियों ने डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस (स्वतंत्रता की घोषणा) के साथ ब्रिटेन से अलग होने का फैसला किया था। अमेरिका ने इस समारोह को ‘अमेरिका 250’ नाम दिया है। भीषण गर्मी और खराब मौसम की आशंका के बावजूद बड़ी संख्या में लोग समारोहों में शामिल हो रहे हैं। फिलाडेल्फिया में दोपहर 12 बजे घंटियां बजाई गईं। इंडिपेंडेंस मॉल में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विजुअल्स पेश किए गए। अमेरिका की आजादी 250 साल के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.