कॉकरोच जनता पार्टी आज (शुक्रवार को) दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर प्रदर्शन करने पहुंची है। ये प्रदर्शन जंतर-मंतर पर धरने में शामिल रहने वाली लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले से जुड़ा है। संजय कुमार पर स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक युवक ने कथित रूप से हमला किया था। CJP का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। CJP के नेता सौरव दास दूसरे सदस्यों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे हैं। वे संजय और निशु के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच, निशु, चंद्रशेखर आजाद, सौरव दास और आशुतोष रांका DCP ऑफिस में पहुंच गए हैं।
CJP कार्यकर्ता निशु ने राहुल गांधी से भी मांगी थी मदद
वहीं, निशु ने एक वीडियो पोस्ट करके राहुल गांधी से मदद की अपील भी की है। जिसके बाद राहुल गांधी ने निशु को मदद का भरोसा दिया है। दरअसल, ये मुद्दा तब फिर से गरमा गया जब CJP कार्यकर्ता के पिता पर हमले की बात आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में खुलेआम कबूल की। उसने कहा कि वो हमला करने के बाद भी जेल नहीं गया क्योंकि राजनीतिक लोगों से उसकी जान-पहचान है।
राहुल गांधी ने निशु को दिया मदद का भरोसा
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ”निशु, घबराने की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूं। साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक की आवाज उठाती हो। अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ, एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे? निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता। जय भीम। जय संविधान।”
आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के कबूलनामे से बढ़ा विवाद
वहीं, एक पोडकास्ट में संजय कुमार पर हमले को कबूल करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने बयान पर सफाई दी है। उसने कहा कि जो कुछ भी किया, वो केवल अपने सेल्फ डिफेंस में किया। पोडकास्ट के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने संजय कुमार की चोट को बताया था मामूली
दूसरी तरफ, संजय कुमार पर जानलेवा हमले के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने भी बयान जारी करके फैक्ट चैक किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बयान जारी करके कहा है कि संजय कुमार को जो चोट लगी वो मामूली है। RML अस्पताल के डॉक्टर्स ने इन चोटों को मामूली बताया। संजय के सिर पर चोटें हाथ में पहनने वाले कड़े से लगी थीं, ना कि किसी हथियार से।
संजय कुमार के सिर में क्रैक की जानकारी को बताया बेबुनियाद
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि सिर में क्रैक की गलत जानकारी तथ्यों या MLC से मेल नहीं खाती और पूरी तरह से बेबुनियाद है। जांच को लेकर पुलिस का कहना है कि हमले के आरोपी सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज से पूछताछ की गई है और जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में किसी के दखल का आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत और बेबुनियाद है।
ये भी पढ़ें- डेढ़ घंटे की मुलाकात और बंद कमरे में बातचीत, अखिलेश यादव से मिले CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.