- कॉपी लिंक
तस्वीर 4 अगस्त की है, जब प्लेन दिल्ली लैंड हुआ तो उसमें से कई घायल यात्री बाहर आए।
फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट A12379 के को-पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस विमान के फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम ने तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में दबाव कम होने का पता लगाया था। घटना से जुड़े तकनीकी और अन्य पहलुओं की पूरी जांच अभी जारी है। AAIB ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।
यह घटना 4 अगस्त को हुई थी। भुवनेश्वर के पास उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर समेत कुल 145 लोग सवार थे।
हादसे के बाद प्लेन के अंदर की 2 तस्वीरें…

दावा किया गया था कि प्लेन 3 मिनट तक पलटी खाता रहा, इससे उसमें दरारें पड़ गईं।

एक पैसेंजर को सिर में चोट लगी है। उसे स्ट्रैचर पर एयरपोर्ट से बाहर लाया गया था।
AAIB ने DGCA से उचित कार्रवाई करने की मांग की
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड (PIC) का कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है।
रिपोर्ट में इसे गंभीर चिंता का विषय बताया गया है। AAIB ने DGCA से मामले में प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।रिपोर्ट के मुताबिक, घटना से जुड़े तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है।
जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे क्यों आया और पायलट के ड्रग टेस्ट के नतीजे का इस घटना से कोई संबंध था या नहीं।
घटना से जुड़ी 2 वजहें, लेकिन पुष्टि नहीं
पहला दावा- टर्बुलेंस हुआ, फ्लाइट 3 मिनट तक पलटी खाती रही: फ्लाइट टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर 4 अगस्त की सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। एक यात्री ने दावा किया कि उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद तेज झटके लगने लगे। सुबह का समय था और ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक विमान जोर से हिलने लगा और 2-3 मिनट तक पलटी खाता रहा। पढ़ें पूरी खबर…
दूसरा दावा- ऑटो पायलट डिस्कनेक्ट हुआ, 3 बार हाइड्रोलिक सिस्टम फेल: न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि, फ्लाइट में कई तकनीकी खराबियां आईं थीं। विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम तीन बार फेल हुआ। ऑटो पायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया था। इसके तुरंत बाद को-पायलट ने मैनुअल तरीके से विमान का कंट्रोल संभाला। विमान के कई इंडिकेटर स्विच कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। इस दौरान विमान को हवा में झटके भी लगे। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
