- Hindi News
- National
- Uri Operation DIGGI 2: Pak Terrorist Killed | Poonch Sherikalan Soldier Martyr
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ में इन दिनों 2 ऑपेरशन चल रहे हैं- फाइल फोटो
कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यनी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया।
14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं।
वहीं, पुंछ में जारी ‘ऑपरेशन शेरी कलां’ के तहत एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) भी शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम सूबेदार संदीप कुमार ढाका है। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि ढाका ऊबड़-खाबड़ इलाके में ड्यूटी करते समय फिसलकर गिर गए थे।
सुरनकोटे में तैनात थे सूबेदार संदीप ढाका

व्हाइट नाइट कोर ने शनिवार को बताया कि सूबेदार संदीप कुमार ढाका ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान सुरनकोटे में दोपहर करीब 2.30 बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच वे फिसलकर जमीन पर गिर गए। उसके बाद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। उन्हें तुरंत पोथा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद, जवान को बचाया नहीं जा सका।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
