टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी टीम भी अंतिम चार में अपनी सीट पक्की कर चुकी है। लेकिन मजे की बात ये है कि सेमीफाइनल में दोनों टीमें की भिड़ंत नहीं होगी। खास बात ये है कि भारत और पाकिस्तानी टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी, लेकिन दोनों ने बिना खेले ही आगे के राउंड के लिए अपनी सीट बुक कर ली है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण हो गया रद
एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होना था। जहां अफगानिस्तानी टीम अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी, वहीं टीम इंडिया को रैंकिंग के आधार पर सीधे वहां जगह मिल गई थी। उम्मीद की जा रही थी कि भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल में जबरदस्त भिड़त होगी और जो टीम जीतेगी, आगे जाएगी, लेकिन बारिश ने पूरा खेल ही खराब कर दिया। इस मैच को बिना एक भी बॉल डाले रद घोषित कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम अगले राउंड यानी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दरअसल भारत की रैंकिंग अफगानिस्तान से ज्यादा है, इसलिए उसे आगे की टिकट मिल गई और अफगानिस्तानी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
पाकिस्तान बनाम हांगकांग मैच भी बारिश के कारण नहीं हो पाया
आज ही यानी सोमवार को ही एक दूसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तानी टीम का मुकाबला हांगकांग से होना था, ये मैच भारतीय समय अनुसार सुबह का था, लेकिन उसमें भी बारिश होती रही, इसलिए ये मैच भी नहीं हो पाया। पाकिस्तान की रैंकिंग हांगकांग से ज्यादा है, इसलिए उसे भी सेमीफाइनल में पहुंच दिया गया है। यानी सोमवार को जो दो मैच थे, दोनों नहीं हो पाए और आईसीसी रैंकिंग में बेहतर टीम आगे चली गई है।
अब एक अक्टूबर को होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच
अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में 1 अक्टूबर को मैदान में उतरेगी। उसी दिन पाकिस्तानी टीम भी मैदान में उतरेगी। हालांकि इन दोनों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत नहीं होगी। अब 29 सितंबर यानी मंगलवार को एक सेमीफाइनल में पाकिस्तान और नेपाल की टीमें आमने सामने होंगी, वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम मलेशिया से भिड़ेगी। ये भी एक क्वार्टर फाइनल मैच है। अगर ये मैच भी नहीं हो पाए तो श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम अगले राउंड यानी सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी।
भारत और श्रीलंका के बीच हो सकती है सेमीफाइनल में भिड़ंत
अब सवाल है कि भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में किससे होगा। वैसे तो अभी इसका जवाब देना मुश्किल है, लेकिन संभावनाओं की बात की जाए तो भारत और श्रीलंका की टीमें सेमीफाइनल में टकराती हुई नजर आ सकती हैं, वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जा सकता है। भारतीय टीम को इस बार भी गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। देखना होगा कि इस बार सोने पर कौन सी टीम कब्जा जमाती है।
यह भी पढ़ें
शुभमन गिल ने पहले वनडे में कुलदीप यादव को बताया गेम चेंजर, विराट कोहली पर दिया दिल जीतने वाला बयान
विराट कोहली का एक और धमाका, रन चेज में रिकी पोंटिंग को पछाड़ा, अब सिर्फ धोनी और सचिन आगे
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.