एशियन गेम्स 2026 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। लेकिन भारी बारिश की वजह से इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंका गया और इसे रद्द कर दिया गया। इस मैच के रद्द होने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इससे पहले इसी मैदान पर पाकिस्तान और हांगकांग का मुकाबला भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहां भी बेहतर रैंकिंग की वजह से पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। पाकिस्तान को बिना 1 गेंद खेले सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।
एशियन गेम्स में अपने अभियान का आगाज करने से पहले भारतीय टीम ने सानो में जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेला था। वो मुकाबला भी बारिश की वजह से सिर्फ 5-5 ओवर का खेला गया था, जिसमें अंत में भारतीय टीम ने जापान को रोमांचक अंदाज में 2 रनों से हराया था। उस मैच के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स के लिए नागोया पहुंची थी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 मैचों में हमेशा भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 12 T20 मैचों में से 11 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। अफगानिस्तान की टीम 2024 में भारत को हराने के सबसे करीब पहुंची थी, जब मुकाबला टाई हुआ था, लेकिन दो-दो सुपर ओवर खेलने के बाद आखिरकार भारत ने बाजी मार ली थी। इसके अलावा, इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में हुई तीन मैचों की T20 सीरीज में भी भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पूरी तरह हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विपराज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह ज़दरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नंगेलिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदज़ई, खालिद तनीवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाऊदज़ई, फरमानुल्लाह साफी, हसन ईसाखिल, फैसल शिनोज़ादा, अरब गुल मोमंद
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.