UPTET 2026 Results date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही यूपीटीईटी 2026 परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी होने वाला है।
2 से 4 जुलाई के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
परीक्षा के सफल आयोजन के बाद आयोग ने 8 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थीं। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 तय की गई थी। प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर-की के साथ मुख्य परिणाम जारी करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी?
UPTET परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए आयोग ने वर्गवार न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए हैं:
सामान्य वर्ग (General): अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक हासिल करने होंगे।
आरक्षित वर्ग (OBC / SC / ST / PwD): अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 55% यानी 150 में से 82 अंक तय किए गए हैं।
आजीवन मान्य होगा UPTET सर्टिफिकेट
यूपीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक और बड़ी खुशी की बात यह है कि UPTET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अब आजीवन के लिए कर दी गई है। एक बार परीक्षा पास कर लेने के बाद अभ्यर्थियों को बार-बार पात्रता परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी और वे उत्तर प्रदेश में आने वाली आगामी शिक्षक भर्ती के लिए सीधे आवेदन करने के पात्र होंगे।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध “Latest Updates” या “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद “UPTET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
5. आपका UPTET 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ही अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट चेक करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.