उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 सितंबर को आवेदन लेने संबंधी नोटिस जारी की। आवेदन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे।
योग्यता
सीनियर इंस्ट्रक्टर (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)
योग्यता- उम्मीदवार के पास एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (पौध संरक्षण)
इस पद के लिए कृषि में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (उद्यान विज्ञान)
इस पद के लिए बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (पशुपालन)
इसके लिए उम्मीदवारके पास बीएससी या एमएससी (पशुपालन) की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (शस्य विज्ञान)
इसके लिए कृषि में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (महिला कल्याण)
इसके लिए गृह विज्ञान/गृह-अर्थशास्त्र/पोषणाहार/आहार में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (सहकारिता)
एमए (अर्थशास्त्र)/एमएससी (कृषि अर्थशास्त्र)/एमकॉम की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (पंचायत)
एमए (अर्थशास्त्र)/एमएससी (कृषि अर्थशास्त्र)/एमए (समाजशास्त्र) की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (मृदा विज्ञान)
कृषि में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (कृषि)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (कृषि प्रसार)
कृषि में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
सीनियर इंस्ट्रक्टर (सार्वजनिक स्वास्थ्य)
ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सफाई निरीक्षक परीक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है। मुख्य परीक्षा के लिए बाद में आवेदन शुल्क लिया जाएगा। पद के अनुरूप अलग-अलग योग्यता रखी गई है। भर्ती के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।
आवेदन और चयन प्रक्रिया
बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 सितंबर को आवेदन लेने संबंधी नोटिस जारी की। आवेदन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। पीईटी अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाएगा।
एग्जाम पैटर्न
भर्ती के लिए दो घंटे का 100 अंकों का पेपर होगा। इसमें ग्राम्य विकास से संबंधित विषयगत 50 अंक, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा डाटा इंटरप्रिटेशन 15, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा 15 अंक ओर यूपी के बारे में जानकारी से जुड़े 20 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। आयोग की वेबसाइट पर भर्ती संबंधी सभी जानकारियां दी गई हैं। आवेदन के लिए इसे पढ़कर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.