महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके तहत यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पीईटी-2025 (Preliminary Eligibility Test) पास कर लिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी, वहीं आवेदन सबमिट करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 जून 2026 तक चलेगी। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार या संशोधन 25 जून 2026 तक कर सकेंगे।
किन पदों पर कितनी रिक्तियां?
UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों के लिए कुल 2285 पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख पदों में असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट (548 पद), ऑडिटर (419 पद), अमीन (323 पद), एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (238 पद), क्लर्क कम टाइपिस्ट/कैशियर कम क्लर्क/अकाउंट्स क्लर्क (229 पद), असिस्टेंट चकबंदी ऑफिसर (168 पद), असिस्टेंट मैनेजर नॉन-टेक्निकल (134 पद), सेंटर इन चार्ज (92 पद), डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट इम्युनाइजेशन ऑफिसर (85 पद), मंडी सुपरवाइजर (46 पद) और असिस्टेंट मैनेजर नॉन-टेक्निकल स्पेशल (3 पद) शामिल हैं. यह भर्ती राज्य के अलग-अलग विभागों में जरूरी ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर की जाएगी।
वहीं, विभिन्न श्रेणियों में देखा जाए तो इसका विभाजन इस प्रकार है-
- सामान्य (General): 344 पद
- ओबीसी (OBC): 300 पद
- एससी (SC): 211 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 62 पद
- एसटी (ST): 12 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित फील्ड में स्नातक (Bachelor’s Degree) या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। हालांकि पद के अनुसार विशिष्ट योग्यता के लिए नोटिफिकेशन देखें।
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सैलरी (Salary Structure)
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन पे-स्केल दिया जाएगा। जिसमें 25,500 रु. से लेकर 1,12,400 रु. प्रति माह तक की सैलरी प्रस्तावित है। इसके साथ ही राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), एचआरए और अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क बेहद मामूली रखा गया है, जिसमें सभी के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रु. रखे गए हैं।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
भर्ती की प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होगी-
1. शॉर्टलिस्टिंग: PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चयन।
2. लिखित परीक्षा: मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन।
3. कौशल परीक्षा (Skill Test): यदि पद के लिए आवश्यक हो (जैसे टाइपिंग आदि)।
4. दस्तावेज सत्यापन (DV): ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स की जांच।
5. चिकित्सा परीक्षा (Medical Test): शारीरिक फिटनेस की जांच।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें।
3. अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और फोटो/सिग्नेचर (यदि आवश्यक हो) अपडेट करें।
5. 25 रु. का आवेदन शुल्क ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/कार्ड) जमा करें।
6. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को विशेष रुप से सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले UPSSSC की वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें ताकि किसी भी तकनीकी गलती से बचा जा सके।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.