UPSC Prelims Result 2026 OUT: UPSC Prelims Result 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का परिणाम सोमवार, 15 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। 24 मई 2026 को देश भर में आयोजित हुई इस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों में से 97% से अधिक अभ्यर्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं।
मेन्स परीक्षा के लिए 13,343 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
इस साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाना है। परीक्षा के लिए कुल 8,19,372 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से लगभग 5.49 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों में से केवल 13,343 उम्मीदवारों को ही अगले चरण यानी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) 2026 के लिए सफल घोषित किया गया है।
भीड़ कम करने के लिए जोड़े गए थे 3 नए परीक्षा केंद्र
लगातार बढ़ती उम्मीदवारों की संख्या को ध्यान में रखते हुए UPSC ने इस वर्ष एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। आयोग ने इस बार देश में तीन नए परीक्षा केंद्र- कानपुर, मेरठ और भुवनेश्वर को शामिल किया था। इन तीन नए केंद्रों के जुड़ने से देश भर में कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई थी। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 23,000 उम्मीदवारों ने इन नए केंद्रों का विकल्प चुना था, जिससे पुराने और बड़े केंद्रों पर भीड़ के दबाव को कम करने में काफी मदद मिली।
यूपीएससी ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक सूची PDF फाइल के रूप में जारी की है। यहां दिए गए PDF में आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
इसके अलावा UPSC के वेबसाइट से अपने परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
21 अगस्त से शुरू होगी UPSC मेन्स परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा के चक्रव्यूह को पार करने वाले अभ्यर्थियों के पास अब मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद कम समय बचा है। UPSC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 21 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह मुख्य परीक्षा देश के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर कुल पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.