भोजपुरी फिल्मों और गानों के शौकीन हैं तो आपके लिए पवन सिंह का एक ऐसा गाना लेकर आए हैं, जो रिलीज होने के बाद से ही लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. ये भोजपुरी ट्रेंडिंग ना केवल यूट्यूब पर बल्कि इंस्टाग्राम रील्स पर भी महीनों तक छाया रहा. आज भी लोग इसे काफी देखना पसंद कर रहे हैं. भोजपुरी गानों के शौकीन और पवन सिंह का गाना ना बजे तो ऐसा हो ही नहीं सकता है. चलिए बताते हैं उनके किस गाने के बारे में बता रहे हैं.
दरअसल, पवन सिंह के जिस भोजपुरी गाने के बारे में बता रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि ‘आहो राजा’ है, जिसे 2024 में रिलीज किया गया था और आज तक इस भोजपुरी गाने का क्रेज खत्म नहीं हो सका है. इस पर आज भी लोग ढेरों रील्स बना रहे हैं और वायरल हो रहा है. यूट्यूब पर तो इस भोजपुरी सॉन्ग ने गर्दा ही उड़ा दिया है.
यूट्यूब पर मिले 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज
पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘आहो राजा’ यूट्यूब पर भी गर्दा उड़ा रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर 250 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दो साल में पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग 251,237,100 व्यूज मिले हैं और आज भी लोग इसे खूब देखना पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस गाने पर मिलियन्स में रील्स वीडियो भी बन चुके हैं.
यह भी पढ़ें: प्यार, ब्रेकअप और दोस्ती और ड्रामा, रश्मिका मंदाना ने दिया ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू
पवन सिंह का प्रोफेशनल फ्रंट
गौरतलब है कि भोजपुरी ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘आहो राजा’ को पवन सिंह ने गाया है और उन पर ही इसे फिल्माया गया है. वीडियो में उनका साथ एक्ट्रेस दर्शना बनिक ने दिया है. म्युजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं और गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शन ने लिखा है. बहरहाल, अगर पवन सिंह के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो ‘छोड़ दी ना’ और ‘देवरा निहारे’ जैसे गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें मिलियन्स में भी व्यूज मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा
एमएलसी बनने पर चर्चा में हैं पवन सिंह
इसके अलावा पवन सिंह राजनीति में सक्रिय होने की वजह से भी चर्चा में हैं, हाल ही में उन्हें बीजेपी के की ओर से बिहार विधान परिषद (MLC) चुना गया. पटना में वो निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे. इस पर खुशी जताते हुए भोजपुरी पावरस्टार की मां ने वीडियो जारी कर खुशी जताई थी और कहा था, ‘हमार बेटा एमएलसी बन गएल, हम बहुत खुश बानी. सब बड़ लोग के हाथ जोड़के नमस्ते… अइसहीं आशीर्वाद दीं लोग.’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.