UP Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सामान्य अध्ययन (GS) का सिलेबस जारी कर दिया है।
सामान्य अध्ययन (GS) के सिलेबस में क्या-क्या होगा शामिल?
आयोग द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार प्रश्नों को इन प्रमुख यूनिट्स में बांटा गया है:
करेंट अफेयर्स: इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाएं व मुद्दे, चर्चित व्यक्तित्व, खेल समाचार तथा विज्ञान के क्षेत्र में हुए नई रिसर्च से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति: इसके अंतर्गत शिक्षण की प्रकृति, उद्देश्य, आवश्यकताएं, विधियां, मूल्यांकन प्रणाली, शोध का तात्पर्य व प्रणाली, आंकड़ा संकलन एवं विश्लेषण तथा भारतीय उच्च शिक्षा के विकास में यूजीसी (UGC) की भूमिका पर आधारित सवाल होंगे।
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT): इसमें आईसीटी का तात्पर्य, इसके लाभ व दुष्परिणाम, इंटरनेट एवं ई-मेल का बेसिक ज्ञान और सूचना-संचार से जुड़ी शब्दावली व संक्षेपण शामिल हैं।
मानव एवं पर्यावरण: इसमें मानव-पर्यावरण संबंध, पर्यावरणीय क्षरण के कारण व निवारण और पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर प्रश्न होंगे।
भारतीय इतिहास एवं भूगोल: इसमें भारतीय संस्कृति की विशेषताएं, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1857-1950), ब्रह्मांड व सौर मंडल की उत्पत्ति तथा भारत का सामान्य भूगोल शामिल है।
भारतीय संविधान एवं अर्थव्यवस्था: इसमें संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, भारत की राजनीतिक व्यवस्था (विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका), निर्वाचन आयोग, लोक सेवा आयोग के साथ-साथ जनसंख्या, गरीबी, बेरोजगारी, कृषि, व्यापार और आयकर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
नई शिक्षक भर्तियों को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
दूसरी ओर, प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों ने विभिन्न लंबित शिक्षक भर्तियों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में ज्ञापन सौंपा। छात्र प्रतिनिधि सुनील कुमार और दिनेश यादव के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने मांग की कि टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT) और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का नया विज्ञापन अगस्त महीने में ही जारी किया जाए।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नई भर्ती की घोषणा जल्द से जल्द की जाए। टीजीटी 2022 अंग्रेजी विषय का लंबित परिणाम न्यायालय के आदेशों के अधीन जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत कॉलेज आवंटित किए जाएं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.