UPCISB द्वारा जारी इस विज्ञापन के तहत प्रबंधक, जूनियर प्रबंधक, सहायक, कैशियर, अभियंता, स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट जैसे विविध पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2026
आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन (आधिकारिक वेबसाइट के जरिए)
प्रबंधक (श्रेणी-1)- प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम में 55% अंक या अर्थशास्त्र/गणित/सांख्यिकी विषय में स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा कंप्यूटर विज्ञान में ओ लेवल डिग्री होना आवश्यक है।
जूनियर मैनेजर (श्रेणी-2)- जूनियर मैनेजर के लिए बी.कॉम में 55% अंक या बी.टेक (सीएस/आईटी), बीसीए, एमसीए अथवा बैंकिंग/वित्त/एचआर में बीबीए/एमबीए की डिग्री होना आवश्यक है।
सहायक/कैशियर (श्रेणी-3)- सहायक/कैशियर पद के लिए स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ तथा सीसीसी कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2)- सहायक अभियंता सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (श्रेणी-3)- जूनियर इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
स्टेनोग्राफर (श्रेणी-3)- स्टेनोग्राफर पद के लिए स्नातक के साथ हिंदी/अंग्रेजी शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट), टाइपिंग (30/40 शब्द प्रति मिनट) और सीसीसी प्रमाणपत्र आवश्यक है।
सहायक लेखाकार (श्रेणी-3)- सहायक लेखाकार के लिए बी.कॉम में 50% अंक तथा सीसीसी या ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर कोर्स होना जरूरी है।
इस भर्ती में परीक्षा शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय किया गया है।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क देना होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को भी 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जो अनारक्षित श्रेणी के अनुसार लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISCB) में आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upciscb.up.gov.in पर लॉग ऑन करें।
होमपेज पर उपलब्ध “Recruitment 2026” या “Apply Online” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो ‘New Registration’ पर क्लिक कर अपनी बुनियादी जानकारी भरें और अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
अपनी आईडी से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन (Net Banking/UPI/Card) भुगतान करें।
फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार ‘Preview’ बटन पर क्लिक कर सभी जानकारियों की दोबारा जांच कर लें। अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.