प्रदेश के प्रमुख जिलों में आयोजन
ये रोजगार मेले लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, जौनपुर और सहारनपुर समेत प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। हर जिले में भर्ती कार्यक्रमों की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं, जिन्हें आप पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।
किसे मिलेगा इन रोजगार मेलों का लाभ?
इन रोजगार मेलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर वर्ग के युवाओं के लिए अवसर मौजूद हैं। चाहे आप अभी पढ़ाई पूरी कर चुके फ्रेशर हों या फिर किसी क्षेत्र में अनुभवी प्रोफेशनल, यह मंच आपके लिए ही है।
कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?
10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन या अन्य तकनीकी डिग्री धारक इन मेलों में भाग ले सकते हैं। फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी विभिन्न पद खाली हैं।
कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
इन मेलों में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक ‘उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल’ पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर जाएं।
New Registration विकल्प पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और स्किल्स से संबंधित सभी डिटेल सही से भरें।
अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोफाइल को पूर्ण करें।
पंजीकरण के बाद, आप अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध नौकरियों की सूची देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के समय इन दस्तावेजों को रखें तैयार
आप अपडेटेड बायोडाटा कम से कम 3-4 कॉपी रखें।
10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की मार्कशीट और डिग्री रखें।
आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी रखें।
पासपोर्ट साइज फोटो हाल ही में खींची गई तस्वीरें रखें।
कंपनियों द्वरा सीधा चयन
इन मेलों में नामी निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। ये कंपनियां न केवल उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगी, बल्कि उनकी कार्यक्षमता के आधार पर ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर भी प्रदान करेंगी। यह युवाओं के लिए एक शानदार मौका है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.