बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी वाली ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप’ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से इसे देख सकते हैं-
1. आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘UP Home Guard Exam City Slip 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
4. विवरण सबमिट करते ही आपको अपने परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी मिल जाएगी।
बता दें, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल 2026 से उपलब्ध होंगे इसी प्रकार 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए 23 अप्रैल 2026 और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल 2026 से एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे।
नियमों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ अपना एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर पूरी होगी E-KYC प्रक्रिया
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.