कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 708 पदों को भरा जाएगा. इसमें वनरक्षक के सामान्य और विशेष चयन के साथ-साथ वन्य जीव रक्षक के पद शामिल है. विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वनरक्षक के 318 पद, वन्य जीव रक्षक के 10 पद, वनरक्षक के 239 पद और वन्य जीव रक्षक के 51 पद तय किए गए हैं.
कैस पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. यह नोटिफिकेशन 23 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है. क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा.
भर्ती की चयन प्रक्रिया और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. नियमित उम्मीदवारों को लेवल-2 वेतनमान के तहत 19,900 से लेकर 63,200 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा चयन प्रक्रिया में सबसे पहले पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. इसके अलावा फिजिकल टेस्ट और फिजिकल दक्षता भी इस भर्ती का अहम हिस्सा होगी.
ये भी पढ़ें-Bank Jobs: पंजाब एंड सिंध बैंक में सिक्योरिटी मैनेजर की भर्ती, मिलेगी तगड़ी सैलरी; जल्दी करें आवेदन
फिजिकल टेस्ट और नियम
वन विभाग की इस भर्ती में फिजिकल दक्षता बहुत जरूरी है. पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किलोग्राम वजन के साथ 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. वहीं महिलाओं को चार घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी. यह टेस्ट पास करना अनिवार्य है. पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तय की गई है, लंबाई में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है. इसके अलावा सीना 84 सेंटीमीटर होना चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर रखी गई है, जबकि वजन 45 से 58 किलोग्राम के बीच होना चाहिए. इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये तय किया गया है. मुख्य परीक्षा के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा, वहीं आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.